फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli: दो मंदिरों से 70 हजार के पीतल के घंटे चोरी, खुलासा न होने पर लोगों ने दी आंदोलन की चेतावनी

Thu, 06 Jun 2024 08:33 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बछरावां (रायबरेली)

सार

रायबरेली की बछरावां कोतवाली में दो मंदिरों से पीतल के घंटे चोरी हो जाने से हंगामा मच गया। लोगों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायबरेली की बछरावां कोतवाली क्षेत्र के दो गांव में चोरों ने बुधवार रात मंदिरों से 70 हजार कीमत के घंटे पार कर दिए। बृहस्पतिवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर भक्तों में आक्रोश व्याप्त हो गया। सभी ने पुलिस की रात्रिगश्त पर सवाल उठाए।

विज्ञापन


बछरावां कोतवाली क्षेत्र के नीवां गांव के संलेश्वर महादेव मंदिर से चोर 25 से 30 किलो वजन के घंटे चुरा ले गए। चोरों ने इसके बाद देवइया मजरे इचौली गांव स्थित देवइया वीर बाबा मंदिर से 20 से 25 किलो के घंटे चुरा लिए। दोनों मंदिरों से चोरी हुए घंटों की कीमत करीब 70 हजार रुपये है।

ये भी पढ़ें -  सपा की आंधी में नहीं दिखा बाहुबलियों का प्रभाव, गोसाईगंज भी हारी भाजपा
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अयोध्या में भाजपा की हार: सोशल मीडिया पर छाए रहे तंज भरे मीम्स, अयोध्यावासी भी बने निशाना
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि शातिर चोर एक के बाद एक वारदात कर रहे हैं, परंतु पुलिस किसी भी वारदात का पर्दाफाश करने में नाकाम साबित हो रही हैं। इससे चोरों के हौसले बुलंद हो गए हैं। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि लगभग 15 दिन पूर्व क्षेत्र के सुवंश खेड़ा मजरे इचौली गांव में काली माता मंदिर से चोरों ने लगभग 42 किलो के घंटे चुरा ले गए थे, जिनकी कीमत लगभग 60 हजार रुपये थी।

चोरी की सिलसिलेवार हो रही वारदातों से लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि शीघ्र चोरी की घटनाओं का खुलासा किया जाए नहीं तो आंदोलन किया जाएगा। कोतवाली प्रभारी विजेंद्र शर्मा ने बताया कि चोरी की घटनाओं की जानकारी प्राप्त हुई है। शीघ्र ही इन घटनाओं का पर्दाफाश किया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें