फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलायम सिंह यादव के साढू के घर लाखों की चोरी

Sun, 14 Jun 2015 08:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोविंदनगर थाना क्षेत्र के दबौली में शुक्रवार रात चोरों ने सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के रिश्ते के साढ़ू के घर ताले तोड़कर लाखों का माल पार कर दिया।
विज्ञापन


सुबह पड़ोसियों ने ताला टूटा देखा तो इसकी जानकारी हुई। बाद में गोविंद नगर पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच करने मौके पर पहुंची। गोविंद नगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

दबौली दुर्गामंदिर के पीछे पीडब्ल्यूडी ठेकेदार राजेश कुमार गुप्ता रहते हैं। राजेश मुलायम सिंह के रिश्ते में साढू लगते हैं। राजेश ने बताया कि उनके ममेरे भाई प्रमोद कुमार गुप्ता (एलएस) बिधूना से विधायक हैं और मुलायम सिंह के सगे साढू हैं।
विज्ञापन


राजेश के घर में पत्नी नीतू,दो बच्चे प्रखर,मनिष्का और इनकी साली ज्योति रहती हैं। शुक्रवार रात राजेश घर पर ताला लगाकर परिवार सहित अपने गांव उमरैल औरैय्या गए थे।

सुबह साढ़े चार बजे पड़ोसी जानकी प्रसाद मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकले तो राजेश का मेन गेट खुला देखा। जमीन पर टूटा हुआ ताला और कुंडा पड़ा हुआ था। उन्होंने फोन पर इसकी जानकारी राजेश को दी।
विज्ञापन

नकदी के साथ महंगी साड़ियां भी ले गए

चोरी की सूचना मिलते ही राजेश पत्नी संग घर लौट आए। घर के भीतर का नजारा देखते ही दंपति दंग रह गए। अलमारी और दीवान का पूरा सामान जमीन पर पड़ा हुआ था।

लॉकर में रखी 15 तोला सोने की ज्वैलरी, नौ सौ ग्राम चांदी,एलसीडी टीवी सहित कीमती सामान गायब था। चोर पांच लाख के एलआईसी बांड,एक लाख की एनएससी के पेपर भी उठा ले गए।

चोरों ने पूरे घर को खंगालकर एक-एक कीमती सामान बटोरा।नई स्कूटी भी ले गए। चोरों ने नगदी,ज्वैलरी समेटने के साथ ही अलमारी में रखी महंगी साड़ियां और बच्चों के कपड़े भी नहीं छोड़े।

मंदिर में रखी गुल्लक और बच्चों की गुल्लक और खिलौने,गिफ्ट भी ले गए। राजेश ने बताया कि चोर लगभग दस लाख से ज्यादा का माल ले गए हैं।

राजेश के घर के सामने बहुत बड़ी कबाड़ की दुकान है। राजेश ने बताया कि जाने से पहले कबाड़ व्यापारी को घर देखते रहने को कहा था।

घर के बाहर लगभग आधा दर्जन कबाड़ी रोजाना सोते हैं। इतने लोगों के होने के बाद भी चोरी होना आसान बात नहीं हैं। पुलिस ने कबाड़ कारोबारी को फटकार लगाने के साथ ही दो संदिग्ध कबाड़ियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें