फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दुबग्गा थाने से 200 मीटर दूर मोबाइल दुकान में चोरी

Fri, 27 Sep 2024 10:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। दुबग्गा थाने से 200 मीटर की दूरी पर चोरों ने बृहस्पतिवार रात हाजी काॅम्प्लेक्स में मोबाइल दुकान पर धावा बोला। शटर तोड़कर आठ लाख का सामान और 40 हजार रुपये समेट ले गए। पीड़ित दुकानदार बसंतकुंज योजना आवास विकास निवासी सार्थक खन्ना ने केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पीड़ित के अनुसार, बृहस्पतिवार रात नौ बजे वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। शुक्रवार सुबह सात बजे पड़ोसी दुकानदार नदीम ने घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंचे तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर बंद था तो चोरों की कोई फुटेज नहीं मिली। अब पुलिस दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोरों की फुटेज खंगाल रही है।
इसके अलावा राजाजीपुरम सी-ब्लॉक निवासी सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर कृपा शंकर आठ सितंबर को पत्नी के इलाज के लिए पुणे गए थे। 18 सितंबर को लौटे तो मकान में चोरी का पता चला। चोर पांच पंखे, एसी की आउट डोर यूनिट, टुल्लू पंप समेत अन्य सामान व 15 हजार नकदी चोरी कर ले गए। आठ अगस्त को भी उनके घर में चोरी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें