फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: सराफ की दुकान का शटर काटकर 15 लाख की चोरी, सीसीटीवी कैमरे में दिखे चोर

Sat, 02 Nov 2024 01:16 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर में चोरों ने एक सराफ की दुकान का शटर काटकर 15 लाख का माल पार कर दिया। वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई।
विज्ञापन
मामले की जानकारी पर पहुंचे पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ के इंदिरानगर इलाके में शुक्रवार देर रात चोरों ने एक सराफ की दुकान पर धावा बोला और शटर काटकर दुकान से 15 लाख के जेवरात चोरी कर ले गए। चोरों की करतूत दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


चौक पान वाली गली निवासी रामकुमार वर्मा की इंदिरा नगर के सुग्गामऊ स्थित प्रांजल हाइट्स नाम के कांप्लेक्स में शुभ ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। उनके मुताबिक शुक्रवार रात वह दुकान बंद कर घर चले गए। देर रात चोरों ने उनकी दुकान पर धावा बोला और शटर काटकर 15 किलो चांदी का सामान चोरी कर ले गए। शनिवार की सुबह जब वह दुकान पहुंचे तो चोरी का पता चल सका।

ये भी पढ़ें - दीपावली पर 600 प्रतिशत बढ़े बर्न और 50 ट्रॉमा के मामले, रात भर दौड़ती रहीं 108 एम्बुलेंस
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - दिवाली में मकान और ट्रामा सेंटर की पार्किंग सहित 13 जगह लगी आग, युवक का चेहरा जला


सूचना मिलते ही मौके पर एसीपी गाजीपुर और इंदिरानगर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने जब दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को चेक किया तो शुक्रवार रात दो बजे के आसपास कुछ चोर वारदात को अंजाम देते हुए नजर आए। पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर लिया है और फुटेज की मदद से चोरों के बारे में पता लगा रही है। सराफ के मुताबिक चोरी गए माल की कीमत 15 लाख रुपये है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें