फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पूर्व सांसद के घर में चोरी

Wed, 13 Aug 2025 01:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। आशियाना के औरंगाबाद इलाके में रहने वाले पूर्व सांसद नरेंद्र कुमार कुशवाहा के बंद घर का ताला तोड़कर चोर हजारों का सामान उठा ले गए। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


मूलरूप से सोनभद्र रॉबर्ट्सगंज निवासी पूर्व सांसद नरेंद्र कुशवाहा 23 जुलाई को गृह जनपद चले गए थे। 8 अगस्त को वह लौटे तो मुख्य दरवाजे और छत के जीने का ताला टूटा पड़ा था। वहीं अंदर के कमरे और किचन का सामान बिखरा मिला। चोर घर से टीवी, मिक्सी मशीन, जूसर, कंटेनर, कंबल, बेडशीट, तौलिया, मोबाइल चार्जर और बड़े कुशन तक ले गए।
विज्ञापन

आशियाना इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह ने बताया कि चोरी का केस दर्ज कर सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोरों के बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें