फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षित नहीं हैं लखनऊ के ग्रामीण इलाके, चौथे दिन भी बदमाशों का कहर

Fri, 30 Sep 2016 02:03 PM IST
टीम डिजिटल/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
चोरी
विज्ञापन
लखनऊ के ग्रामीण क्षेत्रों में बदमाशों बेखौफ हैं। शुक्रवार को लगातार चौथे दिन दो घरों में चोरी की घटना सामने आई। जानकारी के मुताबिक निगोहां थानाक्षेत्र के दो किसान भाइयों के घरे से बदमाशों ने हजारों के नकदी जेवर पार कर दिए।
विज्ञापन


नारायणखेड़ा में रहने वाले किसान बालादीन और उनके भाई बलदेव का मकान अगल-बगल है। दोनों परिवार रात में खाना-पीना खाककर बाहर बरामदे में सो रहे थे।

इनके घर के पीछे काफी ऊंचा मिट्टी का टीला है जिस पर चढ़कर बदमाश पीछे के रास्ते घर में घुसे और ताले तोड़कर वारदात को अंजाम दिया।

बलदेव के घर से 12 हजार की नकदी और 30-40 हजार के जेवर पार कर ले गए वहीं बालादीन के यहां मेंथाऑयल और पांच हजार रुपए उड़ा दिए।

बता दें क‌ि सोमवार देर रात पारा में डकैती और गैंगरेप, फिर काकोरी में डकैती इसके बाद बीकेटी में लाखों की चोरी के बाद ये लगातार चौथी घटना है। हर रोज हो रही इन घटनाओं के बावजूद पुलिस सुधरने का नाम नहीं ले रही।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें