फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रंगकर्मी अशोक सूरी का निधन

विज्ञापन
अशोक सूरी।
विज्ञापन
लखनऊ। रंगमंच, रेडियो और दूरदर्शन के लोकप्रिय कलाकार अशोक सूरी का बुधवार सुबह निजी अस्पताल में निधन हो गया। वयोवृद्ध रंगकर्मी का विकासनगर स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। वे करीब डेढ़ दशक पूर्व दूरसंचार विभाग से सेवानिवृत्त हुए थे।
विज्ञापन

अशोक सूरी लखनऊ दर्पण समेत कई संस्थाओं से जुड़े रहे। उन्होंने देवी का आगमन, कसाईबाड़ा, विज्ञान गांव की ओर, बीबी नातियों वाली जैसे बहुत से नाटकों और सीरियल में अभिनय किया। उन्होंने कृषि क्रांति जैसे रेडियो नाटक के अलावा आरडी सिंह और कुमुद नागर के साथ भी काम किया। हंसमुख स्वभाव वाले अशोक सूरी डाॅ. अनिल रस्तोगी, विजय वास्तव और विनय श्रीवास्तव जैसे रंगकर्मियों के समकालीन थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें