फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: युवक पर पहचान छिपाकर शादी करने व जबरन धर्म परिवर्तन कराने का आरोप

Mon, 09 Feb 2026 02:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सआदतगंज निवासी महिला ने पति पर पहचान छिपाकर शादी करने व धर्म परिवर्तन कराने और पिटाई का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर सआदतगंज पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

मूल रूप से कन्नौज निवासी महिला के अनुसार, पहले पति से अलगाव के बाद रिश्तेदार जितेंद्र के जरिये आरोपी से उनकी मुलाकात हुई थी। उसने खुद को हिंदू बताकर उससे नजदीकियां बढ़ाईं।

वर्ष 2015 में आर्य समाज मंदिर में दोनों ने शादी कर ली। शादी के बाद दोनों पति-पत्नी के रूप में लखनऊ में रहने लगे। आरोपी खुद को हिंदू बताता रहा और धार्मिक आयोजनों में भी शामिल होता रहा। आरोप है कि पहली बेटी के जन्म के बाद पति ने अपना असली नाम बताया।
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी उन्हें हरदोई स्थित पैतृक गांव ले गया। वहां ससुराल वालों ने मिलकर जबरन धर्म परिवर्तन करवाया और नाम बदल दिया। इस बीच पीड़िता ने दो और बेटियों को जन्म दिया। पीड़िता के विरोध करने पर उसे घर से निकाल देने की धमकी दी गई और पीटा गया।

आरोप है कि पिता की जमापूंजी से खरीदी गई कार और बाइक भी पति ने हड़प ली। महिला ने देवर पर छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। इसका विरोध करने पर पति दूसरी महिला के साथ रहने लगा। किसी तरह वह एक बेटी को लेकर ससुराल से निकल पाई और मजदूरी कर जीवन यापन कर रही हैं।

डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। शादी को लगभग 10 वर्ष हो चुके हैं और तीन बच्चे हैं। महिला ने पति के खिलाफ गुजारे भत्ते के लिए कोर्ट में भी मुकदमा कर रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें