फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: युवक के पैर के अंगूठे को बना दिया हाथ का अंगूठा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। एसजीपीजीआई में प्लास्टिक सर्जरी विभाग के डॉक्टरों ने युवक के बाएं पैर का अंगूठा निकालकर दाहिने हाथ में प्रत्यारोपित करने में सफलता पाई है। हाथ के पंजे की ताकत लौट आने के साथ पैर की उंगलियां भी सही से काम कर रही हैं। करीब 10 घंटे तक चली जटिल सर्जरी में डॉक्टरों ने हड्डी, मांसपेशियों के टेंडन, रक्त वाहिकाओं और संवेदना देने वाली नसों को बारीकी से जोड़ा। दावा है कि संस्थान में पहली बार इस तरह की सर्जरी की गई है।
विज्ञापन

प्लास्टिक सर्जन डॉ. राजीव कुमार भारती ने बताया कि 17 मार्च को सड़क हादसे में 19 वर्षीय युवक के दाहिने हाथ का अंगूठा कट गया था। हाथ की दो हड्डियां भी टूट गई थीं। दूसरे अस्पताल के डॉक्टरों ने अंगूठे के कटे हिस्से को बंदकर हड्डियां जोड़ने के लिए ऑपरेशन किया। इसके बाद भी युवक हाथ से सामान्य काम नहीं कर पा रहा था। डॉ. राजीव ने बताया कि हाथ के कामों में अंगूठे की भूमिका करीब 40 फीसदी होती है। जांच के बाद संस्थान के डॉक्टरों ने बाएं पैर के अंगूठे को छोटा कर हाथ में लगाने का फैसला लिया।
30 सितंबर को सामान्य एनेस्थीसिया देकर ऑपरेशन किया गया। एक टीम ने हाथ में अंगूठा लगाने के लिए जगह तैयार की तो दूसरी ने पैर के अंगूठे को उसकी धमनी, नसों और टेंडन समेत सावधानी से अलग किया। फिर पैर के अंगूठे को हाथ की बची हड्डी से जोड़ा गया। रक्त वाहिकाओं और नसों को जोड़कर उसमें रक्त प्रवाह किया गया। ऑपरेशन के बाद मरीज की लगातार निगरानी हुई। फिलहाल प्रत्यारोपित अंगूठा ठीक से काम कर रहा है और युवक बिना किसी सहारे के सामान्य रूप से चल पा रहा है। एसजीपीजीआई के निदेशक डॉ. आरके धीमन ने इस उपलब्धि पर पूरी टीम को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें