फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ओटीएस के बाद भी 1.80 लाख ने नहीं जमा किया गृहकर

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। शहर में करीब आठ लाख गृहकरदाता हैं। इनमें से करीब 1.80 लाख ने कई वर्षों से गृहकर नहीं जमा किया है। ब्याज सहित इनकी कुल रकम करीब 497 करोड़ रुपये हो गई है। इसमें से 100 करोड़ रुपये अधिक ब्याज है जो एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) में ब्याज माफ हो सकता है। इसके लिए 15 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। हालंकि, पांच में से तीन दिन अवकाश के कारण भवनस्वामियों के पास महज दो दिन ही हैं।
विज्ञापन

नगर निगम बकाया गृहकर पर 15 प्रतिशत की दर से ब्याज लेता है। यदि आप फिर भी इसे जमा नहीं करते हैं तो जो ब्याज लगता है वह मूल टैक्स में जोड़कर बकाया बना दिया जाता और नए साल में उस पर 15 प्रतिशत ब्याज लगता है। यह चक्रवृद्धि ब्याज की तरह चलता है। कई बार निगम कर्मचारी भी कुछ साल पीछे से गृहकर रिवाइज कर देते हैं। इस पर ब्याज भी उसी तरह लगा देते हैं। ऐसे लोगों के लिए शासन ने 15 अगस्त को ओटीएस योजना शुरू की थी। यह चलेगी तो 15 दिसंबर तक पर इस अवधि तक उन आवेदनों पर ही विचार होगा जो 15 नवंबर तक जमा हो जाएंगे।
नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी विनय राय ने बताया कि शासनादेश के तहत ओटीएस में आवेदन 15 नवंबर तक ही लिए जाएंगे। 11 को भाई दूज का अवकाश है। फिर 14 को दूसरा शनिवार और 15 को रविवार है। ऐसे में आवेदन के लिए 12 और 13 नवंबर का ही मौका है। अभी शासन से योजना का समय बढ़ाने को लेकर कोई आदेश नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें