फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: महिला ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
लखऊ। ठाकुरगंज में गोशाला रोड निवासी पारुल (28) ने सोमवार देर रात फंदा लगा लिया। घटना से पहले उसकी इंस्टाग्राम पर डेढ़ घंटे तक किसी से बातचीत भी हुई थी। पति अंकुर तिवारी ने ब्लैकमेलिंग की आशंका जताई है।
विज्ञापन


अंकुर कासगंज में पंडिताई करते हैं। उनकी पत्नी दो बेटियों और देवर ईशांत के साथ रहती थी। सिटी कार्ट में नौकरी करने वाला ईशांत सोमवार रात करीब 9.30 बजे घर आया। पारुल उसे खाना देकर कमरे में चली गई। इस दौरान पारूल की मां कुसुम ने फोन किया पर कॉल रिसीव नहीं हुई। इस पर ईशांत कमरे में देखने गया तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी खटखटाने पर भी जवाब नहीं मिला। खिड़की से झांका तो पारुल को पंखे के सहारे दुपट्टे से लटका देखा। दरवाजा तोड़कर परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर को मृत घोषित कर दिया।





पति से बात होने तक सब सामान्य था

अंकुर ने बताया कि रात को उनकी पारुल से वीडियो कॉल पर बात हुई थी। उस वक्त तक सब सामान्य था। कमरे में जाने के बाद पारुल की इंस्टाग्राम पर गौरी नाम की आईडी पर डेढ़ घंटे तक ऑडियो कॉल हुई है। इसके बाद उसने आत्मघाती कदम उठाया है। ऑडियो कॉल 9:45 बजे आई, जो एक घंटा 45 मिनट तक चली। फिर 12:25 बजे ऑडियो कॉल आने लगी, लेकिन नेट बंद होने से कॉल रिसीव नहीं हुई। अंकुर के अनुसार बिहार का एक युवक पारुल को परेशान कर रहा था। उससे उनकी बहस भी हुई थी। इंस्पेक्टर ठाकुरगंज ओमवीर सिंह चौहान का कहना है कि परिजनों की शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें