फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पुलिस से अभद्रता करने की आरोपी महिला ने दोबारा थाने में किया हंगामा

Tue, 03 Mar 2026 01:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। पारा में शनिवार तड़के पारा के हंसखेड़ा गैस गोदाम के पास हुए हादसे के मामले में आरोपी चालक की पत्नी ने सोमवार को फिर थाने पहुंचकर हंगामा किया। पुलिस कर्मियों ने किसी तरह आरोपी महिला को समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने शनिवार को आरोपी कार चालक व उसकी पत्नी पर दो अलग-अलग रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन


शनिवार तड़के हंसखेड़ा रोड निवासी अमन सिंह की कार बाइक से टकरा गई थी। हादसे में बाइक चालक दुर्गेश कुमार और पीछे बैठे उनके भांजे अमित कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने दोनों का अस्पताल पहुंचाया था। फिर अमन को थाने ले आई थी। पूछताछ के दौरान अमन अभद्रता करने लगा था। इस बीच उसकी पत्नी पारुल भी थाने आ गई थी और महिला सिपाही प्राख्या शुक्ला के साथ अभद्रता करने लगी। उसने महिला सिपाही के बाल पकड़ कर वर्दी फाड़ने की कोशिश की थी। ऐसे में चौकी इंचार्ज की तहरीर पर आरोपी पारुल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। दूसरी एफआईआर अमन के खिलाफ दुर्गेश के साले ने दर्ज कराई थी। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि सोमवार शाम दोबारा पारुल थाने और हंगामा करने लगी। ऐेसे में उसे नोटिस देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें