फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मौसम हुआ नरम, मसालों के भाव गर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सर्दी की आहट व सहालग को देखते हुए गरम मसालों की मांग में तेजी आने लगी है। इसका असर थोक से फुटकर मंडियों तक में दिखने लगा है।
विज्ञापन


एक सप्ताह में इलायची, लौंग, काली मिर्च, दालचीनी, जीरा, धनिया जैसे मसालों की कीमत में 10 से लेकर 50 रुपये तक भाव बढ़ गए हैं। बड़ी इलायची के दाम में 200 रुपये किलो का इजाफा हुआ है। कारोबारियों का कहना है कि आपूर्ति सीमित होने के कारण भी दाम में उछाल आया है।



000



मसाला भाव एक सप्ताह पहले वर्तमान भाव

लौंग 750 रुपये 775 रुपये

जावित्री 1950 रुपये 2000 रुपये

जायफल 695 रुपये 740 रुपये

काली मिर्च 690 रुपये 740 रुपये

दालचीनी 223 रुपये 232 रुपये

बड़ी पीपल 910 रुपये 1010 रुपये

जीरा 235 रुपये 255 रुपये

बड़ी इलायची 1480 रुपये 1680 रुपये

छोटी इलायसी 3300 रुपये 3500 रुपये



000



बड़ी इलायची नेपाल व सिलीगुड़ी से आती है। नेपाल में इस बार उत्पादन कुछ कम हुआ है। इस बार कुछ देरी भी हो रही है, जिससे शार्टेज बनी है। इस कारण इसके दाम में सबसे अधिक तेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- गौतम गुप्ता, मसाला कारोबारी यहियागंज मंडी



000

दिवाली के बाद मौसम सुबह-शाम कुछ ठंडा रह रहा है। सहालग भी शुरू होने वाली है। इस कारण मसालों की फुटकर और थोक दोनों की बिक्री बढ़ गई है। दीपावली तक रोजाना 40 से 50 हजार रुपये तक के मसाले बिकते थे। अब 70 से 80 हजार रुपये तक के मसाले बिक जा रहे हैं।

- विजय अग्रवाल, मसाला कारोबारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें