फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: खड़े कंटेनर से टकराया डाला, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। दुबग्गा के किसान पथ पर अमेठिया कट के पास रविवार शाम अमौसी से बीकेटी की ओर जा रहा डाला अनियंत्रित होकर खड़े कंटेनर से टकरा गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल चालक धर्मेंद्र पाल (28) की देर रात अस्पताल में मौत हो गई। वह प्रतापगढ़ के रामपुर बावली बाबा का पुरवा गांव के निवासी थे।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर अभिनव वर्मा के अनुसार धर्मेंद्र भाई जितेंद्र पाल के साथ दिल्ली में रहकर सागरपुर में डाला चलाते थे। जितेंद्र ने बताया कि धर्मेंद्र शनिवार को दिल्ली से प्लास्टिक की कुर्सियां लखनऊ देने आए थे। रविवार शाम सात दिल्ली लौटने के लिए निकले, लेकिन किसान पथ पर खड़े कंटेनर में टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सहायता से पुलिस ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने धर्मेंद्र के मोबाइल से परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने आरोप लगाया कि धर्मेंद्र की जेब में रखे रुपये गायब थे। जितेंद्र ने हादसे की जांच की मांग की है। इंस्पेक्टर ने बताया कि लिखित शिकायत नहीं मिली है, लेकिन आरोपों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें