प्रदर्शन करता बरेली से आया परिवार।
लखनऊ। बरेली से अपने परिवार के साथ आईं आनंदी देवी ने सोमवार को हजरतगंज चौराहे पर प्रदर्शन कर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पूरन लाल लोधी पर पति और बेटे को फर्जी मुकदमों में फंसाने और जमीन हड़पने का आरोप लगाया। उन्होंने रोते हुए मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर गाड़ी से ईको गार्डन रवाना कर दिया।
बरेली के महेश्वर अटरिया निवासी सुभाष लोधी अपनी मां आनंदी देवी, पत्नी दीपिका, डेढ़ साल के बच्चे सहित पूरे परिवार के साथ हजरतगंज अटल चौराहे पहुंचे और प्रदर्शन शुरू कर दिया। अपने मासूम बेटे को कंधे पर बैठा कर प्रदर्शन कर रहे सुभाष लोधी ने बताया कि बरेली भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पूरन लाल लोधी ने उन पर फर्जी मुकदमे लगवाकर हिस्ट्रीशीट खुलवा दी है। वहीं, आनंदी देवी ने बताया कि जमीन हड़पने की नीयत से पति सोमपाल लोधी और बेटे सुभाष लोधी पर पूर्व जिलाध्यक्ष बार-बार झूठे मुकदमे लगवाकर उत्पीड़न कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने राजनीतिक प्रभाव के चलते बगैर जांच किए पिता और पुत्र को जेल भेज दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री से निष्पक्ष जांच कराकर न्याय दिलाने की गुहार लगाई। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे परिवार को जबरन गाड़ी में बैठा कर ईको गार्डेन रवाना कर दिया।
प्रदर्शन करता बरेली से आया परिवार।
प्रदर्शन करता बरेली से आया परिवार।
प्रदर्शन करता बरेली से आया परिवार।
प्रदर्शन करता बरेली से आया परिवार।
प्रदर्शन करता बरेली से आया परिवार।
प्रदर्शन करता बरेली से आया परिवार।
प्रदर्शन करता बरेली से आया परिवार।
प्रदर्शन करता बरेली से आया परिवार।