फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बारिश से मकान का टिनशेड गिरा, हजारों का नुकसान

Thu, 28 Aug 2025 02:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
नगराम के पतौना गांव में हुआ हादसा। 
विज्ञापन
नगराम। पिछले कई दिनों से हो रही बारिश की वजह से पतौना गांव में जर्जर मकान की टिनशेड धराशायी हो गई। इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन मकान में रखा अनाज, कपड़ा व गृहस्थी का हजारों रुपये का सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन

पतौना गांव निवासी देशराज ने बताया कि मंगलवार रात वह पत्नी श्यामा देवी के साथ घर के बाहर सो रहे थे। उनके लड़के रंजीत, कृष्ण कुमार, बहू रोशनी एक साल के लड़के के साथ घर के अंदर सो रही थी। रात करीब दस बजे उनके मकान का कुछ हिस्सा भरभरा कर गिरना शुरू हुआ। टिनशेड गिरने की आहट पाकर सभी बाहर निकल आए, कुछ देर बाद पूरा मकान धराशायी हो गया। जानकारी पाकर बुधवार सुबह मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल सचिन वर्मा ने आकलन रिपोर्ट भेजकर पीड़ित परिवार को अहेतुक सहायता दिलाए जाने का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें