फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: वन कर्मियों को चकमा देकर बाघ ने फिर किए दो शिकार

विज्ञापन
रहमानखेड़ा में पिंजरे में बंद मवेशी।
विज्ञापन
लखनऊ। रहमानखेड़ा में बृहस्पतिवार को वन मंत्री ने पहुंचकर टीमों को निर्देश दिए, ताकि बाघ पकड़ा जा सके। शुक्रवार को टीमें जंगलों की खाक छानती रहीं और बाघ ने 51वें दिन जंगल से करीब आठ किमी दूर बेहलिया गांव में गाय के बछड़े का शिकार कर ले गया। वन विभाग की टीम का दावा है कि शिकार दो से तीन दिन पुराना है। बाघ ने दूसरा शिकार बंशी गढ़ी के जंगल मे भी वनरोज के बच्चे का किया है। बाघ ने पीछे के हिस्से का मांस खाया है।
विज्ञापन



बाघ बंशीगढ़ी जंगल को अपना डेरा बनाए हैं। दो शिकार के बाद वन विभाग को जानकारी देर से लगी। अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक रेनू सिंह ने डीएफओ के साथ निरीक्षण किया। बंशी गढ़ी गांव में बाघ के पगचिह्न मिले थे। टीम का दावा है कि दो दिन से बाघ की मौजूदगी केंद्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान में नहीं पाई गई।

शुक्रवार को वन विभाग की टीम बंशी गढ़ी गाव में कॉम्बिंग व जांच में जुटी रही। वन विभाग टीम ने बताया कि बाघ की तीसरे दिन भी रहमानखेड़ा में मौजूदगी नही पाई गई।
विज्ञापन




बकरा बंधा पिंजरा मिला बंद, कैसे फंसेगा बाघ

शुक्रवार दोपहर वन विभाग की लापरवाही सामने आई। मीठेनगर तरफ जाने वाले खड़ंजे के पास लगा पिंजरा बंद मिला। इसमे अंदर बंधा बकरा चीखता हुआ नजर आया और पिंजरे बंद था। ऐसे में बाघ आता तो कैसे बकरे का शिकार करने के लिए अंदर जा पाता।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें