फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एटीएम में टेप लगाकर ठग ने निकाले 13 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। इंडियन बैंक शाखा स्वास्थ्य भवन की ब्रांच मैनेजर रिमझिम ने अज्ञात पर एटीएम में टेप लगाकर 13 हजार 500 रुपये निकालने का आरोप लगाया है। मामले में वजीरगंज पुलिस ने बुधवार को आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन


ब्रांच मैनेजर के मुताबिक उनकी बैंक का एटीएम बूथ वजीरगंज में स्थित कामेश्वर मंदिर के बगल में लगा है। आरोप है कि एक फरवरी को आरोपी बूथ में घुसा और मशीन पर काले रंग का टेप लगाकर बाहर निकल गया। कुछ देर बाद ग्राहक बूथ में दाखिल हुआ और डेबिट कार्ड से रकम निकालने की कोशिश की। ग्राहक का ट्रांजेक्शन हो गया, मगर नकदी नहीं निकली। ऐसे में वह बूथ से निकल गए। इसके बाद ठग फिर बूथ में दाखिल हुआ और मशीन से टेप निकाल लिया, जिस पर नौ हजार रुपये चिपके हुए थे। आरोपी ने रकम ली और निकल गया।

तीन बार की वारदात

इसी तरह ठग ने आठ फरवरी को 15 सौ रुपये और दो मार्च को तीन हजार निकाल लिए। इतना ही नहीं ठग ने तीनों बार बूथ में लगे एसी को भी चुराने का प्रयास किया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। ब्रांच मैनेजर ने बताया कि ग्राहकों की शिकायतें मिलने पर जब सीसीटीवी कैमरे के फुटेज निकाले गए, तब उन्हें वारदात पता चली। ब्रांच मैनेजर ने पुलिस से शिकायत की। इंस्पेक्टर राजेश त्रिपाठी के मुताबिक फुटेज के आधार पर पुलिस ठग का पता लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें