दिल्ली में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए पड़ोसी राज्य राजस्थान व हरियाणा ने स्कूलों को बंद रखने का फैसला किया है। सूत्रों का कहना है कि यूपी सरकार हर पहलू पर विचार कर रही है ताकि कोरोना पर नियंत्रण भी रहे और आर्थिक गतिविधियों पर इसका असर न पड़े। प्रदेश के लगभग सभी जिलों में 14 हजार सिपाहियों का प्रशिक्षण चल रहा है। इनमें शामिल सभी जवानों का कोरोना टेस्ट कराया गया है।