लखनऊ। ठंड अपना असर दिखा रही है और सामान्य जनजीवन भी इससे प्रभावित होने लगा है। शनिवार को सुबह घने कोहरे के बाद दिनभर सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। शहर में बाजारों से लेकर कामकाज को निकले लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। छात्र-छात्राएं भी ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे। शहर में जगह-जगह लोगों ने अलाव जलाकर ठंड से निजात पाने के प्रयास किए। मौसम विभाग के अनुसार, 21 दिसंबर के बाद तापमान में दो डिग्री तक बढ़ोतरी के आसार हैं, लेकिन 24 से फिर ठंड बढ़ने की संभावना है।
राजधानी में शनिवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 7 डिग्री कम रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक रहा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, रविवार को भी शनिवार जैसा ही मौसम रहने की उम्मीद है।
मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को भी सुबह राजधानी में कोहरा रहेगा। धूप निकलने के आसार कम हैं। लखनऊ में शीत दिवस जैसी स्थिति रहेगी। उन्होंने बताया कि मैदानी क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या उससे कम होने पर जब अधिकतम तापमान का सामान्य से विचलन -4.5 से -6.4 डिग्री सेल्सियस हो तो ऐसी स्थिति को शीत दिवस कहते हैं। अधिकतम तापमान का सामान्य से विचलन -6.5 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो तो उसे अत्यंत शीत दिवस कहते हैं।
ठंड से ठिठुरे लोग।
ठंड से ठिठुरे लोग।
ठंड से ठिठुरे लोग।
ठंड से ठिठुरे लोग।
ठंड से ठिठुरे लोग।
ठंड से ठिठुरे लोग।
ठंड से ठिठुरे लोग।
ठंड से ठिठुरे लोग।
ठंड से ठिठुरे लोग।
ठंड से ठिठुरे लोग।
ठंड से ठिठुरे लोग।
ठंड से ठिठुरे लोग।