फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कठपुतली नृत्य से बंगाली नाटक प्रतियोगिता की शुरुआत

Sun, 21 Dec 2025 02:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
बंगाली क्लब एंड यंगमेंस एसोसिएशन की ओर से 59वीं प्रकाश चंद्र घोष स्मारक ऑल इंडिया बंगाली नाटक प
विज्ञापन
लखनऊ। बंगाली क्लब एंड यंगमेंस एसोसिएशन की ओर से 59वीं प्रकाश चंद्र घोष स्मारक ऑल इंडिया बंगाली नाटक प्रतियोगिता की शुरुआत हीवेट रोड स्थित बंगाली क्लब में शनिवार को हुई। यह प्रतियोगिता आठ जनवरी तक चलेगी।
विज्ञापन


बंगाल की पारंपरिक लोककला पुतुल नृत्य ठाकुरमार झुलि का भव्य मंचन हुआ जिसमें कठपुतलियों के नृत्य ने सभी का मन मोह लिया। इसे बरुईपुर गंगारदी पपेट थिएटर ग्रुप द्वारा डॉ. प्रदीप सरदार (कोलकाता) के निर्देशन में प्रस्तुत किया गया। इसके अलावा इंद्रजीत मित्रा और रूपा मुखर्जी की ओर से प्रस्तुत श्रुति नाटक को भी दर्शकों ने खूब सराहा। इससे पहले महोत्सव का उद्घाटन मुख्य अतिथि आईएएस पार्थ सारथी सेन शर्मा ने किया। आयोजन समिति के अरुण बनर्जी ने बताया कि यह प्रतियोगिता भारत की एकमात्र बंगाली नाटक प्रतियोगिता है जिसमें दिल्ली, अहमदाबाद और पश्चिम बंगाल की प्रमुख रंगमंच टीमों समेत कुल 16 टीमें भाग ले रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें