लखनऊ। तेज धूप और गर्मी का सितम शनिवार को भी जारी रखा। 43 डिग्री से अधिक पारे के बीच तल्ख धूप ने लोगों को बेहाल रखा। हालांकि, हवा के झोंकों ने थोड़ी राहत दी। मौसम विभाग के अनुसार, कुछ दिन गर्मी के तेवर ऐसे ही रहेंगे। छह दिन बाद हल्की बारिश के साथ तापमान में गिरावट की संभावना है।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, शनिवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री दर्ज किया गया। शुक्रवार को यह 42.4 डिग्री था। इससे पहले 21 को अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री और 20 को 43.2 डिग्री दर्ज किया गया था।
वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि रविवार से लेकर बृहस्पतिवार तक तापमान में बढ़ोतरी बनी रहेगी। इस दौरान तापमान 44 डिग्री के पार पहुंच सकता है। हालांकि, इसके बाद हल्की बारिश के आसार हैं, जिससे तापमान में चार से छह डिग्री तक की गिरावट आ सकती है। शनिवार को सुबह से ही गर्मी असर दिखाने लगी थी और 11 बजे के बाद प्रचंड धूप शरीर को झुलसाने लगी। हवा के झोंके जरूर थोड़ी राहत दे रहे थे, लेकिन गर्म थपेड़ों से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
तेज धूप ने किया परेशान
तेज धूप ने किया परेशान
तेज धूप ने किया परेशान
तेज धूप ने किया परेशान
तेज धूप ने किया परेशान
तेज धूप ने किया परेशान
तेज धूप ने किया परेशान
तेज धूप ने किया परेशान