फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कैलाश कुंज कॉम्प्लेक्स को तोड़कर बनाए जाएंगे फ्लैट, दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। करीब 40 वर्ष पुराने कैलाश कुंज कॉम्प्लेक्स के दिन बहुरने वाले हैं। लखनऊ विकास प्राधिकरण इसके पुराने भवन को तोड़कर 13 मंजिला इमारत बनाएगा। इसमें नीचे तल पर दुकानें और ऊपर प्रीमियम फ्लैट होंगे।
विज्ञापन

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि अयोध्या मार्ग पर स्थित कैलाश कुंज कॉम्प्लेक्स 6046 वर्गमीटर में है। इस भूखंड पर 280 दुकानें हैं। हाल ही में कराए सर्वे में भवन जर्जर हालत में मिला था। अधिकतर दुकानें बंद थीं। कुछ दुकानों, पार्किंग व कॉमन एरिया में कब्जा था। बेहतर लोकेशन के बाद भी अव्यवस्थाओं के कारण कॉम्प्लेक्स उपयोगी साबित नहीं हो पा रहा था। इस वजह से भवन के पुनर्निर्माण का प्रस्ताव तैयार कराया गया है।

वीसी ने बताया कि पहले यह काम पीपीपी मोड पर कराया जाना था। अब प्राधिकरण खुद इसका काम कराएगा। करीब 110 करोड़ रुपये की लागत से 45 मीटर ऊंची बिल्डिंग बनाई जाएगी। इसमें भूतल, प्रथम व द्वितीय तल पर दुकानें होंगी। बाकी के तलों पर तीन बीएचके फ्लैट बनाए जाएंगे।
विज्ञापन






पुराने आवंटियों को सवा गुना ज्यादा जगह मिलेगी

उपाध्यक्ष ने बताया कि कैलाशकुंज के पुराने आवंटियों से बात कर पुनर्निर्माण की सहमति ली जा रही है। इन्हें नए भवन में सवा गुना ज्यादा क्षेत्रफल मिलेगा। जिस आवंटी की 100 वर्गफीट की दुकान होगी, उसे 125 वर्गफीट की दुकान दी जाएगी। उन्होंने बताया कि अलीगंज के सेक्टर-जी के व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स के पुनर्निर्माण का भी प्रस्ताव तैयार कराया जा रहा है। 11 हजार वर्गमीटर क्षेत्रफल में बने पुराने कॉम्प्लेक्स में 100 दुकानें हैं। नए भवन 250 दुकानें और 72 फ्लैट होंगे। इसी तरह गोमतीनगर स्थित उजाला कॉम्प्लेक्स के पुनर्निर्माण की भी योजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें