फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: भाई के मंदिर आने की सूचना पर भागा था छात्र

Mon, 21 Oct 2024 10:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
गोसाईंगंज। इंटर का छात्र दिपांशु बृहस्पतिवार को छात्रा के साथ बाराबंकी के लोनी कटरा स्थित योगिनी महादेव गया था। दर्शन के बाद छात्रा के ममेरे भाई ने दिपांशु के बड़े भाई दीपक को उसे घर ले जाने के लिए कॉल की थी। लोकेशन भी भेजी थी। यह बात पता चलते ही छात्र डर के कारण वहां से भाग निकला था। उसी रात उसका शव कैंट में रेलवे क्रॉसिंग के पास मिला था।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार त्रिपाठी के मुताबिक अनूप खेड़ा निवासी दिपांशु करीब डेढ़ साल पहले छात्रा के संपर्क में आया था। दोनों में बातचीत होने लगी थी। इसकी जानकारी पर छात्रा के पिता ने दीपक को कॉल कर विरोध किया था। दीपक ने कड़ी फटकार लगाते हुए भाई का मोबाइल ले लिया था। बीते बृहस्पतिवार को दिपांशु परीक्षा देने साथी के स्कूल पहुंचा था। यहां से वह छात्रा के साथ योगिनी महादेव मंदिर पहुंचा। शाम करीब साढ़े पांच बजे दीपांशु ने खैरा बीरू निवासी छात्रा के ममेरे भाई को भी बुला लिया था।
उधर, भाई के लापता होने की सूचना मिलने पर दीपक और उसकी बहन ने छात्रा के ममेरे भाई से संपर्क किया था। उसने दिपांशु के मिलने की सूचना देने के साथ लोकेशन भी भेज दी थी। दीपक ने दिपांशु को रोकने की बात कही थी। करीब दस मिनट बाद ही छात्र पिटाई के डर से भाग निकला था।
विज्ञापन


मृतक के साथ नहीं मिली आरोपियों की लोकेशन

इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार त्रिपाठी के मुताबिक दिपांशु और छात्रा के ममेरे भाई की अंतिम लोकेशन लोनी कटरा में मिली। दोनों साथ में ही थे। जबकि छात्रा के पिता और ममेरे भाई की लोकेशन घटनास्थल के पास नहीं मिली। हालांकि दिपांशु कैंट कैसे पहुंचा? इसकी पड़ताल की जा रही है। मामले में आरोपियों के परिजनों समेत चार लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें