फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आंधी से थमी ट्रेनों की रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। ट्रेनों के संचालन पर सोमवार देर रात आई आंधी का असर पड़ा। लखनऊ मेल, एसी एक्सप्रेस सहित तीन दर्जन से अधिक ट्रेनें छह से आठ घंटे तक खड़ी रहीं। इस कारण मंगलवार को ट्रेनें देरी से लखनऊ पहुंचीं।
विज्ञापन

सबसे अधिक प्रभाव हरदोई-शाहजहांपुर रूट पर पड़ा। ट्रेन 14241 नौचंदी एक्सप्रेस लखनऊ से चार मिनट लेट छूटी, जो शाहजहांपुर तक 6:40 घंटे लेट हो गई। 12231 लखनऊ-चंडीगढ़ सुपरफास्ट रात 10:25 बजे छूटी। हरदोई पहुंचने तक इसे 6:22 घंटे रोका गया। ट्रेन चंडीगढ़ आठ घंटे देरी से पहुंची। 12229 लखनऊ मेल हरदोई 2:20 घंटे की देरी से पहुंची। शाहजहांपुर पहुंचने तक यह 6:45 घंटे प्रभावित हुई। नई दिल्ली सुबह 6:55 की जगह दोपहर 2:15 बजे पहुंची। 15043 लखनऊ जंक्शन-काठगोदाम एक्सप्रेस बरेली पहुंचने तक छह घंटे प्रभावित हुई। कई अन्य ट्रेनें भी प्रभावित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें