लखनऊ। विश्व धरोहर सप्ताह के तहत आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं को उत्तर प्रदेश राज्य संग्रहालय परिसर में बुधवार को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि लखनवी व्यंजन भी विश्व धरोहरों में शामिल होने की ओर अग्रसर है। ऐसा होने से प्रदेश का मान बढ़ेगा।
कार्यक्रम में मंत्री ने अधिकारियों व कर्मचारियों को संविधान की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि हमारा देश संविधान की छत्रछाया में यहां तक पहुंचा है। यूनेस्को की विश्व में 1223 धरोहरें हैं, जिनमें से 44 भारत में हैं। इनमें से तीन धरोहरें ताजमहल, आगरा का लाल किला एवं फतेहपुर सीकरी यूपी में हैं।
इसके बाद मंत्री ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। कैनवस पेंटिंग में रिया जायसवाल अव्वल रहीं। द्वितीय पुरस्कार सर्वजीत कुमार प्रजापति व तृतीय निधि जायसवाल को मिला। चित्रकला में प्रथम पुरस्कार खुशी कुमारी, द्वितीय शिवांगी कन्नौजिया, तृतीय उर्वी बरनवाल को मिला। प्रश्नोतरी में प्रथम पुरस्कार अमन कुमार, द्वितीय खगेश चन्द्र व तृतीय दविन्द्र को मिला।
राज्य संग्रहालय के निदेशक डॉ. विनय कुमार ने धरोहरों को संरक्षित करने व आने वाली पीढ़ी को सही रूप में देने की बात कही। सहायक निदेशक डॉ. मीनाक्षी खेमका व अन्य मौजूद रहे। राज्य संग्रहालय की ओर से अमीरूद्दौला इस्लामिया डिग्री कॉलेज में प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया।
विश्व धरोहर सप्ताह के तहत आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मुख्य अतिथि संस्कृति एवं पर्यटन म