बाबा विश्वनाथ मंदिर से बुधवार को निकाली गई कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु।
लखनऊ। योजना कॉलोनी सेक्टर-ए सीतापुर मार्ग स्थित बाबा विश्वनाथ मंदिर से बुधवार को कलश यात्रा धूमधाम से निकाली गई। मंदिर के 34वें स्थापना दिवस पर श्रीमद्भागवत कथा के उपलक्ष्य यह आयोजन किया गया।
सर्वेश्वरनाथ मंदिर, राम-राम बैंक चौराहा, महादेव होटल चौराहा, पल्टन छावनी सहित विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए यात्रा वापस मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुई। महिला सत्संग मंडल की अध्यक्ष कमलेश दुबे ने बताया कि कथा बृहस्पतिवार से शुरू होकर तीन दिसंबर तक रोजाना दोपहर 12 से तीन बजे तक चलेगी। आचार्य पं. गोविंद मिश्रा कथा सुनाएंगे। शाम छह से रात नौ बजे तक वृंदावन के कलाकार रासलीला प्रस्तुत करेंगे। पं. गोविंद मिश्रा, सुमेश मिश्रा, कमलेश दुबे, मीरा पांडेय, नीलम पांडेय, कौशल किशोर पांडेय, सावित्री सिंह मौजूद रहे।