फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अतिरिक्त खरीदारी से बिगड़े हालात, दोगुने से ज्यादा बढ़ी खपत

विज्ञापन
प्रेसवार्ता करते संजय भंडारी, इंडियन ऑयल के सीजीएम भाद्र्रो लाकरा एवं अ​भिषेक शर्मा।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
लखनऊ। तेल उद्योग के राज्य स्तरीय समन्वयक संजय भंडारी ने दावा किया कि प्रदेश में पिछले तीन दिन में पेट्रोल की बिक्री में 77 और डीजल में 75 फीसदी का इजाफा हुआ है। प्रदेश में अभी भी 22 दिन का स्टॉक है। आवश्यकता से अधिक खरीदारी के कारण ही हालात बिगड़े नजर आ रहे हैं। यदि लोग अफवाहों पर ध्यान दिए बिना सामान्य रूप से पेट्रोल-डीजल भरवाएं तो कहीं कोई संकट नहीं है।
विज्ञापन



यह बातें उन्होंने गोमतीनगर विभूतिखंड स्थित इंडियन ऑयल भवन में बातचीत के दौरान कहीं। बताया कि प्रदेश में 13,166 पेट्रोल पंप हैं जहां चार दिन का ऑयल बैकअप है। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम जैसी तीनों कंपनियां 15 से 18 दिन का स्टॉक लेकर चलती है। इस प्रकार प्रदेश में 20 से 22 दिन का पेट्रोल-डीजल स्टॉक मौजूद है। यह सामान्य खपत से अधिक है। उन्होंने बताया कि व्यावसायिक क्षेत्र के लिए कोटा 50 से बढ़ाकर 70 प्रतिशत किया गया है। एलपीजी में प्रदेश में 4.85 करोड़ उपभोक्ता हैं जिनकी रोजाना की बुकिंग 11 लाख से ज्यादा है जिसके मुकाबले सात लाख से ज्यादा की डिलीवरी है। एलपीजी वितरण में तीन दिन का बैकलॉग चल रहा है।


तीन दिन में चार से 77 फीसदी बढ़ी बिक्री

तेल कंपनियों के आंकड़ों के मुताबिक 24 मार्च को प्रदेश में पेट्रोल की बिक्री में चार और डीजल की बिक्री में 19 फीसदी का इजाफा हुआ। 25 मार्च को पेट्रोल में बिक्री का आंकड़ा बढ़कर 38 फीसदी और डीजल का 36 फीसदी हो गया। 26 मार्च को पेट्रोल की बिक्री 77 और डीजल की 75 प्रतिशत बढ़ गई। लखनऊ में तीन दिन के अंदर पेट्रोल की बिक्री का आंकड़ा तीन से बढ़कर 109 प्रतिशत और डीजल का 17 से बढ़कर लगभग 100 प्रतिशत पहुंच चुका है।
विज्ञापन


पूर्वांचल से चली अफवाह राजधानी तक पहुंची

इंडियन ऑयल के अफसरों के मुताबिक पूर्वांचल से शुरू अफवाहें राजधानी तक पहुंची हैं। पूर्वांचल में एक दिन में ही ढाई गुना बिक्री बढ़ी है। देवरिया और कौशांबी में 26 मार्च को पेट्रोल की बिक्री में सर्वाधिक 222 प्रतिशत की वृद्धि हुई। डीजल में प्रतापगढ़ में सबसे ज्यादा 230 और देवरिया में 226 फीसदी खपत बढ़ी। इन जिलों में अब स्थिति सामान्य है। लखनऊ, सीतापुर, रायबरेली में भी दहशत वाली खरीदारी एक-दो दिन में समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें