फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मंच पर उतरी पर्वतीय महापरिषद की रजत यात्रा

विज्ञापन
मंच पर उतरी पर्वतीय महापरिषद की रजत यात्रा
विज्ञापन
लखनऊ। उत्तरायणी कौथिग के छठे दिन मंच पर पर्वतीय महापरिषद की 25 वर्षों की यात्रा को एक वृत्तचित्र के माध्यम से स्क्रीन पर दिखाया गया। महापरिषद इस वर्ष अपना रजत जयंती वर्ष मना रही है। ‘समाज एवं संस्कृति सेवा के शानदार 25 साल बेमिसाल’ शीर्षक से तैयार इस वृत्तचित्र में दिखाया गया कि कैसे इस संस्था ने पर्वतीय समाज के लोगों को एक सूत्र में पिरोया और समाजसेवा के माध्यम से प्रेरणादायी कार्य किए।
विज्ञापन

वृत्तचित्र में महापरिषद की ओर से आपदा और कोरोना के दौरान किए गए सामाजिक कार्याें को भी दर्शाया गया। पर्वतीय महापरिषद के उपाध्यक्ष केएन पांडेय ने बताया कि वृत्तचित्र का संकलन वरिष्ठ रंगकर्मी ललित सिंह पोखरिया ने छायाकार दयाल सिंह रावत व भुवन पांडेय के सहयोग से किया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का दौर शुरू हुआ। चित्रा कांडपाल, नंदा रावत, देवकी बोरा, हेमा तिवारी, रजनी सिंह, हेमा देवी के नेतृत्व के दलों ने झोड़ा नृत्य प्रतियोगिता में प्रस्तुति दी। पहाड़ी धुनों पर देसी ठुमका प्रतियोगिता हुई।

नृत्य नाटिका रामी बौराणी और लोक कलाकरों ने मोहा मन
शाम के सत्र में आनंद कपकोटी के निर्देशन में लोकगाथा पर आधारित नृत्य नाटिका रामी बौराणी का मंचन हुअ। गायन प्रतियोगिता पहाड़ की आवाज में पांच प्रतिभागियों और छपेली प्रतियोगिता झुमिगो सीजन-4 के चार प्रतिभागियों ने प्रस्तुतियां दीं। इस मौके पर प्रदेश के खेल विभाग के निदेशक आरपी सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पर्वतीय महापरिषद के मुख्य संयोजक टीएस मनराल, संयोजक केएन चंदोला, अध्यक्ष गणेश चंद्र जोशी और महासचिव महेंद्र सिंह रावत की मौजूदगी में आरपी सिंह को उत्तराखंडी टोपी पहनाकर व प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया। शाम के आयोजन का आकर्षण रहे उत्तराखंड से आए मेहमान कलाकार लोकगायक रमेश बाबू गोस्वामी और रंजीत डफौटी ने पहाड़ी गीतों से मौजूद दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

मंच पर उतरी पर्वतीय महापरिषद की रजत यात्रा

मंच पर उतरी पर्वतीय महापरिषद की रजत यात्रा

मंच पर उतरी पर्वतीय महापरिषद की रजत यात्रा

मंच पर उतरी पर्वतीय महापरिषद की रजत यात्रा

मंच पर उतरी पर्वतीय महापरिषद की रजत यात्रा

मंच पर उतरी पर्वतीय महापरिषद की रजत यात्रा

मंच पर उतरी पर्वतीय महापरिषद की रजत यात्रा

मंच पर उतरी पर्वतीय महापरिषद की रजत यात्रा

मंच पर उतरी पर्वतीय महापरिषद की रजत यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें