फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चारबाग स्टेशन पर सेकेंड फेज का काम 28 से होगा शुरू, 52 ट्रेनें हो सकती हैं प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। चारबाग रेलवे स्टेशन पर आरएलडीए कॉन्कोर्स निर्माण के सेकेंड फेज का काम 28 जुलाई से शुरू कर सकता है। इसके तहत प्लेटफॉर्म नंबर दो व तीन पर ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। आशंका है कि इससे 52 ट्रेनों का संचालन बाधित हो सकता है। अफसर ट्रेनों की सूची तैयार कर रहे हैं।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के चारबाग स्टेशन को अपग्रेड किया जा रहा है। रेलवे भूमि विकास प्राधिकरण (आरएलडीए) स्टेशन को नए कलेवर में ढाल रहा है। इसके तहत गत माह प्लेटफॉर्म नंबर चार व पांच पर कॉन्कोर्स के लिए नींव डालने का काम शुरू किया गया था। इससे कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है। 11 जुलाई को यह काम पूरा हो जाएगा और ब्लॉक खत्म कर दिया जाएगा।
वहीं, सेकेंड फेज में चारबाग स्टेशन पर कॉन्कोर्स के लिए नींव डालने का काम आरएलडीए इसी माह शुरू करेगा। इसके लिए रेलवे अफसरों को ट्रैफिक ब्लॉक के लिए सूचित कर दिया गया है। आरएलडीए प्लेटफॉर्म नंबर दो व तीन पर कॉन्कोर्स के लिए नींव डालेगा। इस दौरान ट्रेनों का संचालन बाधित होगा। इन प्लेटफॉर्मों पर प्रतिदिन 52 से अधिक ट्रेनों की आवाजाही है। ट्रैफिक ब्लॉक अनुमान के अनुसार एक महीने के आसपास रह सकता है। हालांकि, इसकी आधिकारिक सूचना अगले हफ्ते तक उत्तर रेलवे प्रशासन जारी कर सकता है। सूत्र बताते हैं कि 28 जुलाई से आरएलडीए प्लेटफॉर्म नंबर दो व तीन पर निर्माण कार्य शुरू करेगा। इन प्लेटफॉर्मों की ट्रेनों को कैंसिल, डायवर्ट व शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा। इसके लिए कॉमर्शियल व ऑपरेटिंग विभाग के अफसर मंथन कर ट्रेनों की सूची तैयार कर रहे हैं।
विज्ञापन

पार्किंग में भी काम होगा शुरू
आरएलडीए एक साथ प्लेटफॉर्मों व सरकुलेटिंग एरिया में निर्माण कार्य करेगा। इसकी तैयारियां की गई हैं। सरकुलेटिंग एरिया में बनी पार्किंग में निर्माण कार्य भी इसी माह शुरू होगा। कॉन्कोर्स एक बड़ी सी छत होगी, जिस पर टिकटिंग सहित यात्री सुविधाएं उपलब्ध होंगी। ऑटो वाली गली ब्लॉक कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें