फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: केजीएमयू के नए कुलपति की तलाश तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। केजीएमयू के नए कुलपति की तलाश तेज हो गई है। राज्यपाल के विशेष कार्याधिकारी की तरफ से विज्ञापन जारी किया गया है। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी 15 मई तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

केजीएमयू कुलपति डॉ. सोनिया नित्यानंद का कार्यकाल अगस्त में पूरा होगा। ऐसे में तीन माह पहले से ही चयन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ताकि समय रहते नए कुलपति की नियुक्ति की जा सके। कुलपति पद के लिए वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे, जिन्होंने 65 वर्ष की आयु पूरी नहीं की हो। चयनित अभ्यर्थी को तीन वर्ष के लिए कुलपति पद की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। हालांकि अधिकतम आयु सीमा के तहत कोई भी व्यक्ति 68 वर्ष की उम्र से अधिक समय तक इस पद पर नहीं रह सकेगा। कुलपति पद के लिए अनुभवी और प्रशासनिक दृष्टि से सक्षम चिकित्सा विशेषज्ञों को प्राथमिकता दी जाएगी। उम्मीदवारों का शैक्षणिक अनुभव, शोध कार्य और प्रशासनिक क्षमता चयन प्रक्रिया में अहम भूमिका निभाएंगे। जन भवन की ओर से जारी प्रक्रिया के तहत आवेदन प्राप्त होने के बाद चयन समिति योग्य अभ्यर्थियों की स्क्रीनिंग करेगी। इसके बाद अंतिम नामों पर फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें