फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चंद रोज की है गुलाबी सर्दी... फिर बढ़ेगी गर्माहट

विज्ञापन
राजधानी में शुक्रवार को लोग तेज धूप से परेशान दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ। राजधानी में चल रहा गुलाबी सर्दी का दौर अब ज्यादा दिन टिकने वाली नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार फरवरी की नर्म धूप जल्द तेज गर्माहट में बदल सकती है। फिलहाल पछुआ हवाओं के असर से धूप में नरमी महसूस हो रही है। उधर, सुबह-शाम के वक्त गलन पहले से कम हुई है।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक इस बार फरवरी में सामान्य से अधिक गर्मी पड़ने के संकेत हैं। राजधानी में अभी 15 से 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ चल रही है, जिससे तापमान संतुलित बना हुआ है। अगले तीन दिन दिन और रात के तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने के संकेत नहीं हैं। हवाओं की रफ्तार कम होते ही दिन का तापमान तेजी से बढ़ने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अतुल कुमार ने बताया कि पछुआ के कारण फिलहाल सुबह-शाम हल्की ठंड बनी रहेगी और कोहरे से भी राहत मिली है। शुक्रवार को दिन का तापमान 0.4 डिग्री की बढ़त के साथ 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम पारा 0.5 डिग्री की गिरावट के साथ 9 डिग्री सेल्सियस रहा।

राजधानी में शुक्रवार को लोग तेज धूप से परेशान दिखे।

राजधानी में शुक्रवार को लोग तेज धूप से परेशान दिखे।

राजधानी में शुक्रवार को लोग तेज धूप से परेशान दिखे।

राजधानी में शुक्रवार को लोग तेज धूप से परेशान दिखे।

राजधानी में शुक्रवार को लोग तेज धूप से परेशान दिखे।

राजधानी में शुक्रवार को लोग तेज धूप से परेशान दिखे।

राजधानी में शुक्रवार को लोग तेज धूप से परेशान दिखे।

राजधानी में शुक्रवार को लोग तेज धूप से परेशान दिखे।

राजधानी में शुक्रवार को लोग तेज धूप से परेशान दिखे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें