फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कक्ष निरीक्षक बैठे न रहें, घूमते रहिये...

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। ये कक्ष निरीक्षक लगातार बैठे हुए हैं... ऐसा न करें और घूमते रहें। केंद्र व्यवस्थापक इंतजाम दुरुस्त कराएं। ये एक सीट पर तीन परीक्षार्थी कैसे बैठे हैं? सख्त निगरानी के बीच बुधवार से शुरू हुई यूपी बोर्ड की परीक्षा के दौरान कंट्रोल रूम से केंद्र व्यवस्थापकों को दिनभर इस तरह से निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

कंट्रोल रूम से 24 घंटे निगरानी के दौरान केंद्रों पर मिली कमियों से तुरंत दूर करने के लिए कहा गया। केंद्र व्यवस्थापकों को भी सख्त हिदायत दी गई। राजधानी के 121 केंद्रों सहित प्रदेश स्तर पर शुरू हुई बोर्ड परीक्षा की निगरानी जिला के साथ प्रदेश स्तर पर की जा रही है। राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज में बनाए गए कंट्रोल रूम से वाइस रिकॉडिंग कैमरे की मदद से सभी कक्षों की निगरानी की गई। इस दौरान चौक इलाके के परीक्षा केंद्र पर एक कक्ष निरीक्षक लगातार बैठा मिला। इस पर कंट्रोल रूम से केंद्र व्यवस्थापक को कॉल कर सख्ती की गई और निरीक्षक को घूमते रहने के आदेश दिए गए।

इसी तरह अहियागंज के केंद्र में एक मेज पर तीन परीक्षार्थी बैठे मिले। केंद्र व्यवस्थापक से जानकारी ली गई तो पता चला कि जगह की कमी से 12वीं के साथ 10वीं के परीक्षार्थी को बैठाया गया था। गोमतीनगर के कुछ परीक्षा केंद्रों के कक्ष जर्जर अवस्था में मिले। व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए। कंट्रोल रूम से परीक्षार्थी पर पूरी नजर रखी गई। एक दूसरे से बोलने पर भी कंट्रोल रूम से सख्ती करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें