लखनऊ । टेढ़ी पुलिया चौराहे के पास रविवार शाम एक बार फिर सड़क का एक बड़ा हिस्सा धंस गया । इससे करीब 20 फीट गहरा गड्ढा हो गया है। जलकल विभाग ने यहां बैरिकेडिंग कर दी है ।
पार्षद राघव राम तिवारी ने बताया कि करीब छह महीने पहले भी सीवर लाइन में लीकेज से यहां पर सड़क धंसी थी। उनके मुताबिकए विकासनगर में सीवर लाइन की मरम्मत हो रही है। इसके लिए वहां पीछे से आने वाले सीवर को रोका गया हैए लेकिन वहां पंपिंग ठीक से नहीं हो रही है, जिसके कारण टेढ़ी पुलिया चौराहे के पास फिर से सड़क धंस गई है।