फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: प्रदेश में आमजन को मिल रहीं विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं

विज्ञापन
अ​भियान का शुभारंभ करते डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक।
विज्ञापन
लखनऊ। डेंगू-मलेरिया व मच्छरजनित अन्य बीमारियों पर हमने करारा वार किया है। संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं घर-घर दस्तक अभियान से इन बीमारियों की रोकथाम में काफी मदद मिली है। वर्ष 2017 से पहले स्वास्थ्य विभाग की क्या स्थिति थी, यह किसी से छिपी नहीं है। आज हम लोगों को विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा रहे हैं। ये बातें उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहीं। रविवार को उन्होंने अलीगंज सीएचसी में पांच से 31 अक्टूबर तक संचालित विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान व 11 से 31 अक्टूबर तक संचालित घर-घर दस्तक अभियान के तीसरे चरण का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री ने संचारी रोगों के उपचार एवं रोकथाम के लिए जागरूकता रैली भी निकाली। रैली में बड़ी संख्या में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे। फॉगिंग मशीनें भी रवाना की गईं। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अभियान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। डेंगू, मलेरिया, जापानी इंसेफेलाइटिस और दिमागी बुखार जैसे रोगों पर नियंत्रण के लिए 13 विभागों के तहत संयुक्त रूप से यह अभियान चलाया जा रहा है।
सीएचसी का किया निरीक्षण
उप मुख्यमंत्री ने अलीगंज सीएचसी का निरीक्षण कर जनस्वास्थ्य सुविधाओं एवं सीएचसी की विभिन्न व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी दिए। विधायक नीरज बोरा, प्रमुख सचिव (चिकित्सा स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण) अमित कुमार घोष, महानिदेशक स्वास्थ्य डॉ. रतनपाल सिंह सुमन, सीएमओ डॉ. एनबी सिंह, डॉ. एपी सिंह, डॉ. गोपी लाल, डॉ. रितु श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

स्थिति में आया सुधार
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बताया कि 2017 के मुकाबले एईएस रोगियों की मृत्युदर में 98% और जेई रोगियों की मृत्युदर में 97% की कमी आई है। इसके अलावा, डेंगू की मृत्यु दर 93% और मलेरिया के मामलों में 58% की कमी आई है। उन्होंने बताया कि 2017 से पहले 108 एंबुलेंस का औसत रेस्पांस टाइम 16.40 मिनट था, जो अब घटकर 7.7 मिनट हो गया है। वहीं, 102 एंबुलेंस का रेस्पांस टाइम 9.5 मिनट से घटकर 6.25 मिनट हो गया। अब यूपी देश में एंबुलेंस के सबसे कम रिस्पांस टाइम के मामले में पहले नंबर पर है, जिससे लाखों मरीजों की जान बचाई गई है।

अभियान का शुभारंभ करते डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक।

अभियान का शुभारंभ करते डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें