फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दहेज उत्पीड़न के मामले में कोर्ट में पेशी पर आया बंदी सिपाहियों को धक्का देकर भाग निकला

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। वजीरगंज स्थित कचहरी में जिला जेल से दहेज उत्पीड़न के मामले में पेशी पर आया बंदी सआदतगंज निवासी मो. जैद बुधवार शाम अभिरक्षा में तैनात हेड कांस्टेबल फरीद अहमद व मुकीम को धक्का देकर भाग निकला। लॉकअप की सुरक्षा में तैनात दरोगा विपिन सिंह ने दोनों सिपाहियों व मो. जैद के खिलाफ वजीरगंज थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


मो. जैद हसैनगंज थाने में दर्ज दहेज उत्पीड़न के मामले में वर्ष 2000 से जिला जेल बंद है। बृहस्पतिवार को हेड कांस्टेबल फरीद अहमद व मुकीम उसे पेशी के लिए कचहरी लेकर पहुंचे थे। उसे कोर्ट परिसर में बने लॉकअप में रखा गया। दोपहर में लॉकअप से निकाल उसे एसीजेएम-1 की कोर्ट में पेश किया गया। शाम करीब चार बजे के दोनों सिपाही लॉकअप प्रभारी विपिन सिंह के पास पहुंचे और बताया कि मो. जैद शौच के बहाने उन्हें धक्का देकर भाग गया है। इसके बाद मो. जैद को काफी देर तक तलाशा गया, मगर उसका कुछ पता नहीं चला। अंत में लॉकअप प्रभारी ने आरोपी मो. जैद व अभिरक्षा में तैनात दोनों सिपाहियों फरीद अहमद व मुकीम के खिलाफ वजीरगंज थाने में बीएएनएस की धारा 261 और 262 के तहत केस दर्ज कराया। एसीपी चौक राजकुमार सिंह ने दोनों सिपाहियों के खिलाफ निलंबन की रिपोर्ट अधिकारियों को भेज दी है। भागे हुए आरोपी की तलाश में पुलिस की दो टीमें लगी हैं।
दोनों ने बताया कि बाथरूम के दौरान आरोपी उन लोगों को धक्का देकर भाग निकला। दोनों ने उसको पकड़ने का प्रयास भी किया, लेकिन नाकाम रहे। दोनों सिपाहियों की सूचना के बाद मो. जैद को इधर-उधर तलाशा गया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। अंत में लॉकअप प्रभारी ने आरोपी मो. जैद व अभिरक्षा में तैनात दोनों सिपाहियों फरीद अहमद व मुकीम के खिलाफ वजीरगंज थाने में बीएएनएस की धारा 261 और 262 के तहत केस दर्ज कराया। एसीपी चौक राजकुमार सिंह ने दोनों सिपाहियों के खिलाफ निलंबन की रिपोर्ट अधिकारियों को भेज दी है। भागे हुए आरोपी की तलाश में पुलिस की दो टीमें लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें