संजू की मौत के बाद उसके परिजनों व ग्रामीणों ने मोहनलालगंज सीएचसी पर प्रदर्शन किया।
मोहनलालगंज। सीएचसी से गंभीर हालत में रेफर प्रसूता को केजीएमयू में इलाज नहीं मिला। पति उसे लेकर भटकता रहा। मुकम्मल इलाज न मिलने पर उसे वापस सीएचसी ले आया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पीड़ित परिवार ने शव के साथ सीएचसी पर प्रदर्शन किया। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
राधाकृष्ण खेड़ा गांव के मजदूर विनय कुमार ने पत्नी संजू (32) को प्रसव पीड़ा होने पर बुधवार को उसे सीएचसी में भर्ती कराया। ऑपरेशन से बेटी का जन्म हुआ। बृहस्पतिवार को संजू की तबीयत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उसे क्वीनमेरी रेफर कर दिया। विनय एंबुलेंस से उन्हें क्वीनमेरी लेकर पहुंचे। आरोप है कि यहां पर संजू को भर्ती न करते हुए ट्रॉमा सेंटर भेज दिया गया।
इसके बाद यहां से बलरामपुर अस्पताल ले जाने की बात कहकर संजू को निकाल दिया गया। हताश विनय रात आठ बजे संजू को दोबारा सीएचसी लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. दिवाकर भारद्वाज के मुताबिक मरीज के पेट मे दर्द था और यूरिन नहीं निकल रही थी। इस कारण क्वीन मेरी रेफर किया गया था केजीएमयू के प्रवक्ता डॉ केके सिंह का कहना है कि परिजन शिकायत करते हैं तो जांच कराई जाएगी। आरोप सही मिले तो कार्रवाई की संस्तुति होगी।