लखनऊ। पूर्वाेत्तर रेलवे 26 सितंबर से दो दिसंबर तक 01079 / 80 गोरखपुर-मुम्बई पूजा स्पेशल ट्रेन का संचालन करेगा। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि गाड़ी संख्या 01079 पूजा स्पेशल 26 सितंबर से 30 नवंबर तक मुंबई से प्रतिदिन रात 10:30 बजे चलकर तीसरे दिन सुबह 4:15 बजे चारबाग होते हुए सुबह 10 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।