फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एलडीए वीसी का मोबाइल हैक करने वाले की झारखंड में मिली लोकेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार का मोबाइल हैक करने वाले की लोकेशन पुलिस और एसटीएफ को झारखंड के जमशेदपुर में धर्मस्थल के पास मिली। हालांकि, पुलिस और एसटीएफ जमशेदपुर पहुंची तो आरोपी भाग निकला।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक आरोपी को पुलिस व एसटीएफ के पहुंचने की जानकारी हो गई और वह धार्मिक स्थल के अंदर चला गया। मामला न बिगड़ पाए इसलिए टीमें बाहर बैठी रहीं और हैकर दूसरे रास्ते से भाग निकला। एलडीए के एक्सईएन मनोज सागर का मोबाइल हैक करने वाले की लोकेशन भी जमशेदपुर मिली। पुलिस उसकी गिरफ्तारी में दबिश दे रही है। उधर, अपर सचिव ज्ञानेंद्र वर्मा ने फेसबुक अकाउंट हैक करने के आरोपी के खिलाफ साइबर सेल में शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें