लखनऊ। श्री श्याम ज्योत मंडल की ओर से तीन दिवसीय 44वें श्री श्याम निशानोत्सव के पहले दिन बाबा खाटू नरेश मल्ल राजवंश के भव्य राजदरबार में विराजे। ऐशबाग के तिलकनगर स्थित महाराजा अग्रसेन पार्क में जमघट म्हारे श्याम का... थीम पर आयोजित कार्यक्रम में जयपुर के कुमार नरेंद्र, संजय पारीक, नवीन शर्मा, रोहित शर्मा एवं रांची की पूजा पारीक ने भजनों से बाबा श्याम का गुणगान किया।
भजन संध्या से पूर्व पं. गिरिजा शंकर के साथ अन्य पुरोहितों ने भगवान गणेश का पूजन कर ज्योत का प्रज्वलन किया गया। इसके बाद गणेश वंदना कर भजन संध्या का शुभारंभ किया गया। गायक कुमार नरेंद्र ने सांवरे सलोने सताया ना करो, रोज रोज सपनों में आया ना करो..., ना पुष्पों के हार, ना सोने के दरबार, श्याम तो प्रेम के भूखे है, कन्हैया प्रेम के भूखे हैं... भजन सुनाकर माहौल बनाया। संजय पारीक ने मेरी बात बन रही है, तेरी बात करते करते..., श्याम की पूजा करते हो तो अहम कभी न करना, ये दरबार है साचा, वहम कभी न करना, मेरा बाबा रूठ जाता हैैं... और नवीन शर्मा, रोहित शर्मा व पूजा पारीक ने सब झूमो नाचो वो आने वाला हैैं..., वो खाटू बुलाता रहे और मैं आता हूं... जैसे भजनों से माहौल को श्याममय कर दिया। इस अवसर पर अध्यक्ष श्रवण अग्रवाल, कोषाध्यक्ष जितेंद्र अग्रवाल, संरक्षक भारत भूषण, मीडिया प्रभारी अनुपम मित्तल, अनिल अग्रवाल, सुरेश कंछल, मुकेश अग्रवाल, सचिन कंछल, मोती कंछल, योगेंद्र, सक्षम, मोहित, विवेक,निश्चल, श्रेयस, राजरानी अग्रवाल, साक्षी एवं श्याम भक्त मौजूद थे।
50 फीट चौड़ा और 111 फीट ऊंचा भव्य पंडाल
निशानोत्सव में इस बार मल्ल राजवंश के काल की प्रसिद्ध बिष्णुपुर टेराकोटा वाले भव्य पंडाल में बाबा श्याम का राजदरबार बनाया गया है। यह दरबार बंगाल की लाल मिट्टी और प्राचीन मंदिर वास्तुकला पर आधारित है। पंडाल में टेराकोटा नक्काशी और पुरी के जगन्नाथ जी, सुभद्रा जी और बलभद्र जी के भी दर्शन हो रहे हैं। राजस्थानी पगड़ी पहने श्याम ज्योत मंडल के सदस्यगण श्याम दरबार की शोभा बढ़ा रहे थे। 50 फीट चौड़े तथा 111 फीट ऊंचे भव्य पंडाल में कलयुग के अवतारी बाबा श्याम का दरबार सजाया गया। गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड होल्डर कोलकाता के आसिम मत्या ने दरबार निर्माण किया है। बाघा स्वर्ण आभूषणों और रत्नजड़ित मोतियों से अलंकृत बाबा का भव्य शृंगार किया गया।
बाबा श्याम के भजनों से गूंजा भव्य दरबार
बाबा श्याम के भजनों से गूंजा भव्य दरबार
बाबा श्याम के भजनों से गूंजा भव्य दरबार
बाबा श्याम के भजनों से गूंजा भव्य दरबार