फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मरीज एंबुलेंस में तपता रहा, आधे घंटे बाद मिल सकी व्हीलचेयर

विज्ञापन
एंबुलेंस में लेटा मरीज।
विज्ञापन
लखनऊ। केजीएमयू में मरीजों को भीषण गर्मी के बीच व्हीलचेयर आदि के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। गांधी वार्ड में भर्ती महाराज दीन को मंगलवार को 2-डी ईको जांच के लिए लारी कार्डियोलॉजी एंबुलेंस से भेजा गया। ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखे गए महाराज दीन धूप में खड़ी एंबुलेंस में तपते रहे। तीमारदार को आधे घंटे बाद स्ट्रेचर मिल सकी।
विज्ञापन

मरीज के बेटे रामचंद्र ने बताया कि वह पिता को प्रतापगढ़ जिला अस्पताल से रेफर कराकर केजीएमयू लाए थे। शनिवार से वह गांधी वार्ड में भर्ती हैं। डॉक्टर ने मंगलवार को 2-डी ईको जांच लिखी। इसके बाद एंबुलेंस से उन्हें लारी कार्डियोलॉजी लाया गया। रामचंद्र के मुताबिक इमरजेंसी के बाहर आधे घंटे तक एंबुलेंस धूप में खड़ी रही। मरीज को ले जाने के लिए स्ट्रेचर नहीं मिल सका। इस दौरान एंबुलेंस गर्मी में तप रही थी। एक तीमारदार गमछे से राहत दे रहा था। काफी इंतजार के बाद व्हीलचेयर मिली, जिसके सहारे पिता को जांच के लिए ले जाया गया। लंबी जद्दोजहद के बाद जांच हो पाई। परिजनों का कहना है कि गंभीर मरीज को समय पर स्ट्रेचर और जरूरी सुविधा नहीं मिल पा रही हैं। उधर, केजीएमयू के प्रवक्ता डॉ. केके सिंह के मुताबिक, मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें