फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ओवरहेड लाइन से दूर करेंगे शारदानगर में बिजली संकट

विज्ञापन
अंधेरे में प्रधानमंत्री आवास योजना 
विज्ञापन
लखनऊ। बिजनौर स्थित शारदानगर उपकेंद्र में बिजली संकट दूर करने के लिए 33 केवी की ओवरहेड लाइन बनाई जाएगी। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के निदेशक तकनीकी हरीश बंसल ने सोमवार को शारदानगर के केबल फॉल्ट स्थल का निरीक्षण किया और ओवरहेड लाइन बनाने के निर्देश दिए। इससे इलाके के 50 हजार आबादी काे राहत मिलेगी, हालांकि घनी बस्ती होने के कारण ये काम थोड़ा जटिल है।
विज्ञापन

रविवार सुबह 6:30 बजे फॉल्ट के चलते शारदानगर उपकेंद्र की 33 केवी लाइन में फॉल्ट आने से पीएम आवास योजना कॉलोनी के 4500 फ्लैट सहित 8,000 उपभोक्ताओं की बिजली गुल हो गई थी। करीब 19 घंटे तक यहां बिजली संकट बना रहा। इस खबर के सुर्खियाें में आने पर सोमवार को निदेशक मौका मुआयना करने पहुंचे थे।

नाले में पड़े 33 केवी लाइन के केबल
नादरगंज खंड के एक्सईएन अविनाश कुमार ने निदेशक को बताया कि शारदानगर उपकेंद्र को रोशन करने वाले 33 केवी लाइन के केबल पीजीआई के नाले के बीच से गुजरे हैं। यह नाला करीब 12 मीटर चौड़ा और चार मीटर गहरा है। पिछले दिनों नगर निगम के जेसीबी ने सफाई के दौरान दोनों केबल क्षतिग्रस्त कर दिए थे। केबल में नमी होने के कारण बिजली चालू नहीं हो सकी।
विज्ञापन


रात ढाई बजे चालू कर पाए बिजली
अमौसी जोन के मुख्य अभियंता रजत जुनेजा ने बताया कि 33 केवी केबल का अस्थाई ओवरहेड लाइन बनाकर रात करीब 2:30 बजे बिजली चालू की जा सकी। नादरगंज खंड के इंजीनियर रात तक जुटे रहे तब जाकर आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें