फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शहर कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी जल्द होगी घोषित

Mon, 26 May 2025 02:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यालय में पदा​धिकारियों का स्वागत करते कार्यकर्ता
विज्ञापन
लखनऊ। शहर कांग्रेस कमेटी लखनऊ उत्तरी की कार्यकारिणी जल्द ही घोषित की जाएगी। वार्ड और बूथ स्तर पर भी कार्यकर्ताओं टीम रहेगी। यह जानकारी रविवार को शहर कांग्रेस कमेटी उत्तरी के अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव त्यागी ने शहर कार्यालय में हुई संगठन सृजन बैठक में दी। प्रदेश कांग्रेस की ओर से नियुक्त किए गए संयोजक अनिल यादव व संजीव पांडेय प्रमुख रूप से मौजूद थे।
विज्ञापन

बैठक में शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव ने कहा कि उत्तरी क्षेत्र की कार्यकारिणी का गठन पूरा हो गया है। प्रदेश नेतृत्व के अनुमोदन के बाद कमेटी की घोषणा की जाएगी। मंडल, वार्ड और बूथ स्तर भी संगठन बनाया जा रहा है। इस दौरान पूर्व विधायक श्याम किशोर शुक्ला, नितिन शर्मा, प्रमोद सिंह, किश्वर जहां, नीरज श्रीवास्तव सहित तमाम कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें