फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कर्मचारियों का वेतन लेट करने वाले बाबू से नगर निगम वसूलेगा हर्जाना

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। नगर आयुक्त के आदेश के बाद भी कर्मचारियों का वेतन अटकाने वाले बाबू पर नगर निगम ने पहली बार हर्जाना वसूलने की कार्रवाई की है। वसूली कर्मचारी के वेतन से की जाएगी। इसके लिए आदेश भी नगर आयुक्त के निर्देश पर मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी की ओर से जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

नगर निगम स्वास्थ्य विभाग में तैनात लिपिक जगदीश यादव के पास वजीरगंज बाल्दा के सफाई कर्मचारियों के वेतन की जिम्मेदारी है। होली पर सभी कर्मचारियों को वेतन समय से मिल जाए, इसके लिए नगर आयुक्त ने आदेश जारी किया था। उसके बाद भी लिपिक ने फरवरी के वेतन से काटी गई पीएफ राशि की रिपोर्ट लेखा विभाग में जमा नहीं की और उसे अपनी अलमारी में बंद कर अवकाश पर चल गए। लौटने पर 15 दिन बाद लेखा विभाग में जमा किया, जिससे कर्मचारियों का पीएफ समय से नहीं भेजा जा सका। ऐसे में नगर निगम को 9339 रुपये ब्याज देना पड़ा।
कई बार निलंबित हो चुका है लिपिक
जिस लिपिक पर कार्रवाई हुई है, वह 15 साल में कई बार निलंबित हो चुके हैं। मारपीट की घटनाओं में भी कई बार नाम आया है। काम में लापरवाही और अनियमितता के भी कई बार आरोप लगे हैं। इस पर कई बार कार्रवाई हुई, मगर उनमें कोई सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें