लखनऊ। संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती पर मंगलवार को पूरे शहर में श्रद्धा, सम्मान और सामाजिक जागरूकता का अनूठा संगम देखने को मिला। इस अवसर पर स्कूलों, इंटर कॉलेजों, विश्वविद्यालयों, सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों के साथ-साथ विभिन्न राजनीतिक दलों ने भी बाबा साहब को याद करते हुए अनेक कार्यक्रम आयोजित किए। शहर के विभिन्न हिस्सों में रैलियां निकाली गईं, जिनमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर सामाजिक समानता और न्याय के संदेश को आगे बढ़ाया। प्रमुख पार्कों और सार्वजनिक स्थलों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ी, जहां श्रद्धांजलि सभाएं, संगोष्ठियां और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। वक्ताओं ने बाबा साहब के विचारों और उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए समाज में समानता, शिक्षा और अधिकारों के महत्व को रेखांकित किया। युवा वर्ग में विशेष उत्साह देखा गया, जिन्होंने बढ़-चढ़कर इन आयोजनों में हिस्सा लिया।
यहां भी हुए आयोजन
फोटो
- हजरतगंज स्थित अंबेडकर छात्रावास में छात्रों ने भंडारा लगाया। पूर्व छात्रों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में राकेश चंद्र, राकेश कुमार मुन्ना, सोनू कुमार व अन्य शामिल हुए।
- एडवा की ओर से परिवर्तन चौक पर जुलूस निकाला गया। इस दौरान एडवा की उपाध्यक्ष मधु गर्ग, वंदना राय, अंकित व अन्य शामिल हुए।
- अंबेडकर सामाजिक एकता मंच की ओर से हजरतगंज स्थित मार्टिनपुरवा के बुद्ध मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान जेपी श्रास्त्री, चौधरी वीरेंद्र कुमार, सूरज कुमार गौतम व अन्य शामिल हुए।
- सुल्तानपुर रोड स्थित शेखनापुर में भीम यात्रा निकाली गई। राम सिंह प्रधान, पूर्व विधायक अंबरीष सिंह, उमेश कन्नौजिया, जावेद हुसैन व अन्य शामिल हुए।
- विभूतिखंड स्थित ईपीएफओ के कार्यालय में क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त द्वितीय आशीष कुमार ने बाबा साहब के कृतित्व पर प्रकाश डाला। डॉ. भीमराव अंबेडकर मेमोरियल पार्क में विशेष परामर्श स्टॉल लगाया गया।
- डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) में प्रो. जेपी पांडेय व अन्य ने डॉ. भीमराव आंबेडकर को नमन किया। इस मौके पर एसोसिएट डीन इनोवेशन डॉ. अनुज कुमार शर्मा आदि उपस्थित थे।
- कमता शिवाजीनगर स्थित अखिल भारतीय शोषित सेवा समिति के कार्यालय में आयोजन हुआ। महासंघ के अध्यक्ष अजय साहू, अमिता, अनिता, नीलम, आरडी प्रेमी व अन्य शामिल हुए।
- गोसाईंगंज स्थित परिषदीय विद्यालयों में हुए कार्यक्रम में बच्चों ने आंबेडकर पर कविता सुनाई।
- भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई) के उत्तरी क्षेत्र कार्यालय में हुए आयोजन में मुख्य अतिथि जीएसआई के अपर महानिदेशक राजिंदर कुमार ने आंबेडकर के आदर्शों को अपनाने पर जोर दिया।
- सामाजिक संस्था बहुजन भारत के दफ्तर में ''बहुजन पथ प्रदर्शक'' पुस्तक का विमोचन हुआ। पूर्व एसडीएम राम कुमार गौतम द्वारा संपादित इस पुस्तक को संस्था के अध्यक्ष कुंवर फतेह बहादुर ने जारी किया। यह पुस्तक बहुजन आंदोलन की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और 26 नायकों के योगदान को दर्शाती है। बुद्ध अंबेडकर कल्याण एसोसिएशन उत्तर प्रदेश ने इसका प्रकाशन किया है।
- राजकीय नेशनल होम्योपैथिक चिकित्सा महाविद्यालय में हुए आयोजन में प्राचार्य प्रो. विजय कुमार पुष्कर सहित शिक्षकों ने बाबा साहब को नमन किया। महाविद्यालय में खिचड़ी भोज भी हुआ। आंबेडकर पार्क में निशुल्क शिविर लगा।
- गोमतीनगर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल पर कार्यक्रम के दौरान पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बाबा साहब को को नमन किया। कार्यक्रम में नाटक मंचन एवं गायन प्रस्तुति हुई।
- नगर निगम के कर्मचारियों की ओर से गोमती नगर स्थित आंबेडकर पार्क के सामने भंडारा लगाया गया। इसमें राज्यसभा सदस्य डाॅ. दिनेश शर्मा, आयोजन समिति के पदाधिकारी व नगर निगम के कर्मचारी नेता डाॅ. राहुल कनौजिया, पूर्व मुख्य अभियंता नगर निगम एसके अंबेडकर और इंजीनियर किशोरी लाल मौजूद रहे।
- पूर्वोत्तर रेलवे ओबीसी रेल कर्मचारी एसोसिएशन लखनऊ मंडल की ओर से ऐशबाग शाखा कार्यालय पर हुए आयोजन में मंडल अध्यक्ष सीपी वर्मा, मंडल मंत्री संजय यादव, अजय कुमार सरोज आदि मौजूद रहे।
- हजरतगंज स्थित आंबेडकर प्रतिमा पर कार्यक्रम में जनता दल सेकुलर के प्रदेश अध्यक्ष ओंकार सिंह ने बाबा साहब को याद किया। अखिल भारतीय अंबेडकर वाहिनी ने भी आयोजन किया।
- न्यू हैदराबाद स्थित फूल वाली पार्क के पास महर्षि वाल्मीकि निर्धन कन्या विवाह समिति की ओर से कार्यक्रम हुए। प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। समिति के अध्यक्ष राजेश वाल्मीकि समेत अन्य मौजूद रहे।
- भाकपा (माले), आइसा, एआईसीसीटीयू और आरवाईए के नेताओं ने हजरतगंज स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। भाकपा (माले) ने समता मार्च निकाला। राज्य कार्यालय सचिव अरुण कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।
- फैजुल्लागंज के पूर्व पार्षद जगलाल यादव ने गाजीपुर बलराम गांव से वार्ड तक पांच किमी की पदयात्रा निकाली।
- ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में समारोह का आयोजन परिसर में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. लक्ष्मण सिंह, डॉ. सचिंद्र शेखर, डॉ. अभय कृष्णा, डॉ. तस्लीम जमाल, डॉ. मनीष एवं डॉ. मानवेंद्र विशेष रूप से उपस्थित रहे।
आंबेडकर जयंती पर गूंजा समानता का संदेश
आंबेडकर जयंती पर गूंजा समानता का संदेश
आंबेडकर जयंती पर गूंजा समानता का संदेश
आंबेडकर जयंती पर गूंजा समानता का संदेश
आंबेडकर जयंती पर गूंजा समानता का संदेश
आंबेडकर जयंती पर गूंजा समानता का संदेश
आंबेडकर जयंती पर गूंजा समानता का संदेश
आंबेडकर जयंती पर गूंजा समानता का संदेश
आंबेडकर जयंती पर गूंजा समानता का संदेश
आंबेडकर जयंती पर गूंजा समानता का संदेश
आंबेडकर जयंती पर गूंजा समानता का संदेश
आंबेडकर जयंती पर गूंजा समानता का संदेश
आंबेडकर जयंती पर गूंजा समानता का संदेश
आंबेडकर जयंती पर गूंजा समानता का संदेश
आंबेडकर जयंती पर गूंजा समानता का संदेश
आंबेडकर जयंती पर गूंजा समानता का संदेश
आंबेडकर जयंती पर गूंजा समानता का संदेश
आंबेडकर जयंती पर गूंजा समानता का संदेश
आंबेडकर जयंती पर गूंजा समानता का संदेश
आंबेडकर जयंती पर गूंजा समानता का संदेश
आंबेडकर जयंती पर गूंजा समानता का संदेश