बहरौली गांव में चोरी के बाद घर में बिखरा पड़ा सामान व मौके पर जांच करती पुलिस।
नगराम। क्षेत्र के बहरौली गांव में सोमवार रात चोर मकान का ताला तोड़कर कीमती जेवरात चोरी कर ले गए। पीड़ित ने मामले की रिपोर्ट लिखाई है।
बहरौली निवासी अभिषेक के अनुसार, वह बीमार मां का इलाज कराने गोमतीनगर स्थित अस्पताल में पिछले एक सप्ताह से रुके हुए थे। इसी दौरान सोमवार रात चोर उनके घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुसे और कमरे में रखे बक्से को खंगाला। मंगलवार सुबह पड़ोसियों ने घर का ताला टूटा देख घटना की सूचना उन्हें दी। मौके पर पहुंचे तो देखा कि घर का सामान बिखरा पड़ा हुआ था। बक्से में रखी सोने की चेन, नाक की नथुनी, चांदी की चार जोड़ी पायल व बिछिया गायब थी। उन्होंने डायल 112 पर सूचना देकर पुलिस को बुलाया। थाना प्रभारी विवेक कुमार चौधरी ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोरों की तलाश की जा रही है।
बहरौली गांव में चोरी के बाद घर में बिखरा पड़ा सामान व मौके पर जांच करती पुलिस।