लविवि में आयोजित हरित मेले में उपस्थित लोग।
लखनऊ। विश्व पृथ्वी दिवस पर बुधवार को लखनऊ विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ वाइल्डलाइफ साइंस की ओर से हरित मेले का आयोजन किया गया। इसने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ लोगों को टिकाऊ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। कुलपति प्रो. जेपी. सैनी ने रजिस्ट्रार भावना मिश्रा के साथ इसका उद्घाटन किया।
मेले में लगे 14 ग्रीन स्टॉलों पर पर्यावरण के अनुकूल उत्पाद और नवाचार प्रदर्शित किए गए। महिला समूहों ने मोटे अनाज से बने उत्पाद दिखाए। कुछ संस्थाओं ने जलकुंभी और मंदिर के फूलों से बनाईं वस्तुएं पेश कीं। जूट से बने बैग, फोल्डर और अन्य उत्पाद भी आकर्षण का केंद्र रहे। मिशन लाइफ से जुड़ी जानकारी और शोध सामग्री भी साझा की गई। आयोजन प्रो. अमिता कनौजिया के मार्गदर्शन में हुआ। मेले में ढाई हजार से अधिक विद्यार्थी, शिक्षक और कर्मचारी शामिल हुए।
लविवि में आयोजित हरित मेले में उपस्थित लोग।