फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सम्मान, संस्कृति और सामाजिक सरोकारों के रंग में रंगा माहेश्वरी समाज का वार्षिकोत्सव

विज्ञापन
सम्मान, संस्कृति और सामाजिक सरोकारों के रंग में रंगा माहेश्वरी समाज का वार्षिकोत्सव
विज्ञापन
लखनऊ। हजरतगंज स्थित विश्वेश्वरैया सभागार में बृहस्पतिवार को माहेश्वरी समाज का वार्षिकोत्सव पीढ़ियों के संगम का साक्षी बना। एक ओर समाज के वरिष्ठ पुरोधाओं को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया तो दूसरी ओर मेधावी छात्र-छात्राओं और विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले प्रतिभावानों का अभिनंदन हुआ। ‘जय महेश’ के जयघोष, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और सम्मान समारोह के बीच अनुभव के सम्मान, प्रतिभा के प्रोत्साहन और संस्कारों की विरासत का सुंदर चित्र उभरकर सामने आया। देशभर से आए पदाधिकारियों और समाजजनों की मौजूदगी ने आयोजन को विशेष बना दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में बच्चों की सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहीं। मान्या कालंत्री व आव्या कालंत्री और ओजस्वी ने प्रस्तुति से सराहना बटोरी। शिव तांडव स्त्रोत पर ड्रम वादन और ‘हमारा भारत हमारा गर्व’ की प्रस्तुति ने भी तालियां बटोरीं। इसमें आभा कबरा ने भारत माता की भूमिका निभाई। आंचल चांडक ने भी अपनी प्रस्तुति दी।
समारोह में 75 वर्ष या उससे अधिक आयु पूर्ण कर समाज के लिए उल्लेखनीय योगदान देने वाले वरिष्ठ सदस्यों को शॉल और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में मधु महेश्वरी, माया महेश्वरी, कांता देवी बल्दुआ, रेनू सोमानी, राजमती दरगड़, अंजनी गट्टानी, जितेंद्र बल्दुआ, महेश प्रसाद चांडक और एमपी सोमानी शामिल रहे।
विज्ञापन

शिक्षा और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं दिव्यांशु माहेश्वरी, देवांश महेश्वरी, गिनिशा जाजू, अदिति माहेश्वरी, राघव जाजू और देवयानी माहेश्वरी को भी ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। वहीं समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले प्रतिभावानों को भी मंच पर सम्मान मिला।

समारोह के मुख्य अतिथि अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के राष्ट्रीय सभापति संदीप काबरा (जोधपुर) और राष्ट्रीय महामंत्री अजय काबरा (भदोही) रहे। संदीप काबरा ने कहा कि माहेश्वरी समाज धर्म आधारित अर्थव्यवस्था में विश्वास करता है और अपनी कमाई का बड़ा हिस्सा समाज सेवा, शिक्षा, संस्कार तथा राष्ट्र निर्माण के कार्यों में लगाता है।

समाज के अध्यक्ष गोविंद भुराड़िया ने संगठन की उपलब्धियों की जानकारी दी। उपाध्यक्ष निखिल बल्दुआ ने वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। संचालन मंत्री विनम्र माहेश्वरी ने किया। मीडिया प्रभारी विनोद माहेश्वरी ने अतिथियों एवं मीडिया प्रतिनिधियों का स्वागत किया। विजय माहेश्वरी, श्रवण माहेश्वरी, डॉ. मालपानी, रमेश्वर तापड़िया, ललित सोमानी, विक्रम सोमानी, संजय बजाज, नवल माहेश्वरी, डॉ. मुदित माहेश्वरी, डॉ. समृद्धि माहेश्वरी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

उत्कृष्ट योगदान देने वालों को भी मिला सम्मान
समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वालों को भी सम्मानित किया गया। डॉ. राजीव महेश्वरी को सीनियर प्रोफेसर बनने, नित्य महेश्वरी को सीए परीक्षा उत्तीर्ण करने, आईएएस अधिकारी राकेश मालपानी को विशेष सचिव (गृह) पद पर उल्लेखनीय कार्य, अंकित सोमानी को रेल मंत्रालय में योगदान तथा डॉ. तनु महेश्वरी को मेडिकल क्षेत्र में गोल्ड मेडल प्राप्त करने पर सम्मान प्रदान किया गया।

Next
AU ऐप में पढ़ें