फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आदर्श है हजरत फातिमा जहरा का जीवन

विज्ञापन
शहरभर के इमामबाड़ों में हुई मजलिसें। 
विज्ञापन
लखनऊ। हजरत फातिमा जहरा (स.अ.) की शहादत की याद में बृहस्पतिवार को शहर के विभिन्न इमामबाड़ों में मजलिसों का आयोजन किया गया। इस दौरान उलमा ने उनकी जिंदगी, सीरत, सब्र, त्याग और हक के लिए संघर्ष को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि हजरत फातिमा जहरा का जीवन पूरी इंसानियत के लिए आदर्श है। उनकी शिक्षाएं सच्चाई, इंसाफ और नैतिक मूल्यों पर कायम रहने की प्रेरणा देती हैं।
विज्ञापन


हजरतगंज स्थित इमामबाड़ा सिब्तैनाबाद में मजलिस-ए-उलमा-ए-हिंद की ओर से आयोजित मजलिस को मौलाना प्रो. कमालुद्दीन अकबर ने खिताब किया। उन्होंने हजरत फातिमा जहरा की जिंदगी के विभिन्न पहलुओं पर रोशनी डालते हुए कहा कि उन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी सच्चाई और उसूलों का साथ नहीं छोड़ा। उनकी जिंदगी से सीख मिलती है कि इंसान को हर हाल में हक और इंसाफ के रास्ते पर कायम रहना चाहिए। मजलिस में आयतुल्लाह सैयद मुजतबा खामेनई के दिल्ली स्थित कार्यालय के प्रतिनिधि डॉ. अब्दुलमजीद हकीम इलाही भी मौजूद रहे। मजलिस के बाद नज्र का आयोजन किया गया।

उधर चौक स्थित इमामबाड़ा सैयद तकी साहब में कार्यालय आयतुल्लाहिल उज्मा सैयद सादिक हुसैनी शीराजी की ओर से आयोजित तीन दिनी मजलिस के पहले दिन मौलाना सैयद रजा अब्बास नकवी ने खिताब किया। उन्होंने हजरत फातिमा जहरा की शख्सियत और उनकी शिक्षाओं का जिक्र करते हुए कहा कि समाज में धार्मिक और नैतिक मूल्यों को मजबूत करने के लिए उनके जीवन से प्रेरणा लेने की जरूरत है।
विज्ञापन


000
आज भी होगी मजलिस

शुक्रवार को भी दोनों स्थानों पर मजलिसें होंगी। इमामबाड़ा सिब्तैनाबाद में दूसरी मजलिस को मौलाना सैयद कल्बे जवाद नकवी रात सात बजे खिताब करेंगे। वहीं, चौक स्थित इमामबाड़ा सैयद तक़ी साहब में दूसरे दिन की मजलिस को मौलाना सैयद अफजल हैदर संबोधित करेंगे। यहां तीन दिवसीय आयोजन के अंतिम दिन 14 नवंबर को मौलाना जहीर अब्बास खिताब करेंगे।

शहरभर के इमामबाड़ों में हुई मजलिसें। 

शहरभर के इमामबाड़ों में हुई मजलिसें। 

शहरभर के इमामबाड़ों में हुई मजलिसें। 

शहरभर के इमामबाड़ों में हुई मजलिसें। 

शहरभर के इमामबाड़ों में हुई मजलिसें। 

शहरभर के इमामबाड़ों में हुई मजलिसें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें