फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सरकारी केंद्र सूने, बाजार में 2700 रुपये क्विंटल धान बेच रहे किसान

विज्ञापन
बंथरा सहकारी समिति के धान खरीद केंद्र पर सन्नाटा।
विज्ञापन
लखनऊ। जिले में धान खरीद शुरू हुए 12 दिन बीत चुके हैं लेकिन सरकारी केंद्रों पर खरीद की रफ्तार बेहद धीमी है। अब तक महज 111.20 क्विंटल धान खरीदा गया है। 30 में से 26 केंद्रों पर खरीद का खाता तक नहीं खुला है। दूसरी ओर, सरकारी समर्थन मूल्य से अधिक दाम मिलने के कारण किसान खुले बाजार में व्यापारियों को धान बेच रहे हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर दो बजे सीतापुर रोड स्थित नवीन मंडी के धान खरीद केंद्र पर प्रभारी और कर्मचारी मौजूद थे लेकिन किसान नहीं पहुंचे थे। केंद्र प्रभारी प्रज्ञा सिंह ने बताया कि अब तक 42 क्विंटल खरीद हुई है। किसान धान लेकर आ रहे हैं लेकिन उसमें नमी अधिक होने के कारण खरीद नहीं हो पा रही है। केंद्र पर बारदाना समेत सभी व्यवस्थाएं उपलब्ध हैं।
451 किसानों ने कराया पंजीकरण
जिले में धान बेचने के लिए अब तक 451 किसानों ने पंजीकरण कराया है। इनमें 283 का सत्यापन हो चुका है।
बाजार में 259 रुपये ज्यादा मिल रहा भाव
सरोजनीनगर क्षेत्र में भी सरकारी खरीद केंद्रों पर सन्नाटा है। बंथरा साधन सहकारी समिति के प्रभारी सुरेंद्र के मुताबिक, केंद्र पर अब तक एक भी किसान धान बेचने नहीं आया है। उनका कहना है कि खुले बाजार में व्यापारी करीब 2700 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीद रहे हैं, जबकि सरकारी केंद्रों पर सामान्य धान का समर्थन मूल्य 2441 रुपये है। वहीं, किसानों का कहना है कि सरकारी केंद्रों पर नमी की जांच के नाम पर भी कटौती होती है। ऐसे में बेहतर दाम मिलने के कारण वे व्यापारियों को धान बेच रहे हैं।
विज्ञापन

बाजार मूल्य अधिक होने से केंद्र पर नहीं आ रहे किसान
साधन सहकारी समिति नवी डांडा पर अब तक एक भी किसान से धान नहीं खरीदा गया है। सचिव सुरेंद्र ने बताया कि बाजार मूल्य अधिक होने से किसान केंद्र पर आने से कतरा रहे हैं। नबीपनाह निवासी किसान महावीर ने बताया कि केंद्र पर नमी और अन्य कई झंझट होते हैं। बाहर उनका धान 2700 रुपये क्विंटल के हिसाब से बिका है।
किसान खुद कर रहे धान की सफाई का इंतजाम
बख्शी का तालाब। खाद्य एवं रसद विभाग के गोदाम परिसर में विपणन विभाग का धान क्रय केंद्र एक नवंबर से संचालित है लेकिन यहां अव्यवस्थाएं हावी हैं। परिसर में झाड़ियां उगी हैं और बिजली की व्यवस्था भी नहीं है। ऐसे में किसानों को धान की सफाई के लिए खुद इंतजाम करना पड़ रहा है। खेमपुर निवासी किसान अजीत सिंह ने बताया कि वह अल्टीनेटर लाकर मशीन से अपने धान की सफाई करा रहे हैं। केंद्र प्रभारी कुलदीप पटेल के मुताबिक, अब तक आठ किसानों से 228.8 क्विंटल धान खरीदा गया है। मिलर और उठान ठेकेदार से अनुबंध न होने के कारण खरीदे गए धान की फीडिंग भी नहीं हो सकी है।
आंकड़ों में धान खरीद
30 केंद्र बनाए गए हैं जिले में
03 एजेंसियां कर रही हैं खरीद
2441 रुपये प्रति क्विंटल सामान्य धान का समर्थन मूल्य
2461 रुपये प्रति क्विंटल ए ग्रेड धान का समर्थन मूल्य
111.20 क्विंटल हुई अब तक खरीद

केंद्रों पर किसान पहुंच रहे हैं। खरीद भी शुरू हो गई है। धान में 17 फीसदी से अधिक नमी होने के कारण खरीद की गति कम है। - विपुल सिन्हा, डिप्टी आरएमओ

बंथरा सहकारी समिति के धान खरीद केंद्र पर सन्नाटा।

बंथरा सहकारी समिति के धान खरीद केंद्र पर सन्नाटा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें